Parshuram jayanti 2023 पर CM Shivraj का एलान, जानापाव में होगा परशुराम लोक का निर्माण

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जानापाव में परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया, और आमजन को संबोधित करते हुए जानापाव में परशुराम लोक बनाने की घोषणा की है।

indore

Recommended Video

      सीएम शिवराज ने भोपाल VIP रोड पर कार दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू के जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली है, जहां परशुराम जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जानापाव आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भगवान परशुराम के दर्शन करने के साथ ही परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया, और आमजन को संबोधित करते हुए जानापाव में परशुराम लोक बनाने की घोषणा की है। जानापाव आए सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का मंत्री तुलसी सिलावट, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने स्वागत किया।

      सीएम शिवराज ने कही ये बात

      जानापाव आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भगवान परशुराम के दर्शन करने के साथ ही कार्यक्रम में हिस्सा लिया, और आमजन को संबोधित करते हुए जानापाव में परशुराम लोक बनाने की घोषणा की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ये संकल्प है हमारा इस भूमि का यथोचित विकास करके इस स्थान को हम ऐसा बनाएं की दुनिया भगवान परशुराम जी की जन्म स्थली के दर्शन करने पधारे, और इसलिए यहां भगवान परशुराम लोक का निर्माण किया जाएगा। एक और धाम बनेगा परशुराम धाम, और उसकी पूरी रूपरेखा बनाकर हम विद्वानों के साथ, प्रशासन के साथ, सबके साथ बैठेंगे और जब भगवान की कृपा से ही महाकाल लोक बना है, भगवान परशुराम लोक भी बनेगा।

      दर्शन और पूजन के लिए आए लोग

      परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम की महू स्थित जन्मस्थली पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए। परशुराम जन्मस्थली पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ विधायक रमेश मेंदोला, जिला महामंत्री चिंटू वर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधि शामिल थे। परशुराम जन्मस्थली पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान परशुराम के दर्शन करने के साथ ही वहां आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सभी को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+