Sagar में PM Modi करेंगे संत रविदास मंदिर का शिलान्यास, मालवा-निमाड़ से पहुंचे माटी कलश
आगामी 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सागर आगमन को लेकर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
इस अवसर पर युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, नगर मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कुछ ऐसा है कार्यक्रम
इस अवसर पर मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा 8 फरवरी 2023 में सागर में आयोजित संत रविदास महाकुंभ में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज के आदर्श राज्य की परिकल्पना को चरितार्थ करने एवं प्रदेश को विकास की ओर ले जाने में समाज के उत्थान का एक नया वातावरण तैयार करने तथा सामाजिक समरसता पर आधारित समतामूलक समाज के निर्माण हेतु घोषणा की गई कि सागर के पास बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से संत शिरोमणि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर की दीवारों पर संत श्री रविदास जी के दोहे एवं शिक्षाएं उकेरी जाएगी। मंदिर परिसर में संत रविदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
खरे ने कही ये बात
डॉ. निशांत खरे ने कहा कि, देश की सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिकता में सद्गुरु शिरोमणि श्री रविदास जी के अटूट योगदान और उनके दर्शन, शिक्षा और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और सागर बड़तूमा में एक भव्य मंदिर बनाने के उद्देश्य से समरसता यात्राएं आयोजित की गई ,इन यात्राओं के माध्यम से 25 लाख से अधिक लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया गया यात्रा 25 जुलाई को पांच स्थानों नीमच, मड़ाव जिला धार, शिवपुर, बालाघाट और सिंगरौली से एक साथ शुरू हुई एवं यात्रा द्वारा प्रदेश के हर गांव से मिट्टी और सभी विकासखण्डों कि 313 नदियों का जल एकत्र किया गया जो सागर तक पहुंचेगा, यात्राएं 45 जिलों से होकर गुजरी और 1661 उप यात्रा आयोजित की गई, जिसमें 352 जनसंवाद कार्यक्रम भी शामिल थे यात्रा के दौरान 20641 गांव से मिट्टी एकत्र की गई यात्रा में 10 रथ भी निरंतर चलते रहे,यात्राओं के माध्यम से संत रविदास मंदिर एवं कला संग्रहालय का विकास करना उद्देश्य है।
ये भी पढ़े- MP News: मंत्री और सांसद ने की PM MODI से मुलाकात, लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया












Click it and Unblock the Notifications