PM MODI 100 वी बार करेंगे 'मन की बात', इंदौर में प्रसारण के लिए IT सेल का खास प्लान तैयार

पीएम नरेंद्र मोदी की 100 वी मन की बात कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है, जहां इंदौर स्थित भाजपा कार्यालय पर आईटी एवं सोशल मीडिया की बड़ी बैठक संपन्न हुई।

indore

Recommended Video

      इंदौर के नाइट कल्चर को लेकर विजयवर्गीय ने खोला मोर्चा, दिया बड़ा बयान

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 वी मन की बात कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गए हैं, जहां इंदौर स्थित भाजपा कार्यालय पर आईटी एवं सोशल मीडिया की वृहद बैठक संपन्न हुई। बैठक में आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित हुए, आईटी एवं सोशल मीडिया की नगर कार्यकारिणी सहित विधानसभा प्रभारी एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान आईटी विभाग के पदाधिकारियों ने अलग-अलग मुद्दों पर मंथन करते हुए खास प्लान तैयार किया है। इस दौरान बैठक में बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महामंत्री सुधीर कोल्हे समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

      पदाधिकारियों ने कही ये बात

      इस अवसर पर आईटी के प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला ने कहा कि, 30 अप्रैल को होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 वे मन की बात कार्यक्रम को संगठन ऐप पर प्रमुखता से अपलोड हो जाए, इस बात का विशेष ध्यान रखना है। साथ ही जब भी हम कोई कंटेंट पोस्ट करें तो क्रिएटिविटी पर विशेष ध्यान रखें, इसके अलावा अगर किसी तरह की सूचना हम प्रसारित कर रहे तो पहले उसका फैक्ट चेक अवश्य कर ले। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, पार्टी लार्ज कैनवास पर काम कर रही है जिसके फल स्वरूप पंच से लेकर प्रधान तक हमारी पार्टी के ही कार्यकर्ता है। आज के समय में आईटी एवं सोशल मीडिया एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रही हैं, आप सभी हमारे रिफाइन सोशल मीडिया वॉरियर है। आपको अपनी शक्ति को पहचान कर कार्य में जुट जाना चाहिए।

      डिजिटल डिटेलिंग करने पर ध्यान देना है

      इसी के साथ गौरव रणदिवे ने कहा की, सभी 1604 बूथों पर होने वाले कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत डिजिटल डिटेलिंग करने पर ध्यान देना है। साथ ही बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने आह्वान किया कि, पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी ओं के साथ ही सभी साथ मोर्चों के सोशल मीडिया पदाधिकारी एक कैनवास पर आकर पार्टी की रीति नीति का प्रचार - प्रसार करेंगे। इस अवसर पर आईटी प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, नगर उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी प्रकाश राठौर, आईटी एवं सोशल मीडिया संभाग प्रभारी विक्की मित्तल, नगर प्रभारी अतुल बनवड़ीकर, आईटी संयोजक मलय दीक्षित ,सोशल मीडिया संयोजक हर्षवर्धन बर्वे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

      ये भी पढ़े- Indore Zoo में शेरनी सुंदरी ने दिया शावकों को जन्म, महापौर ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+