MP को मिली सौगात, Dhar में स्थापित होगा 'PM मित्र पार्क', क्या है इसकी खासियत, जानिए?

धार जिले में आयोजित कार्यक्रम में वस्त्र उद्योग से संबंधित पीएम मित्र पार्क के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इस मौके पर उद्योगपतियों ने निवेश की रुचि संबंधी पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपे।

indore

मध्यप्रदेश को एक बड़ी उपलब्धि उस वक्त मिली जब इंदौर संभाग के धार ज़िले के गंधवानी में आयोजित कार्यक्रम में वस्त्र उद्योग से संबंधित पीएम मित्र पार्क के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इस मौक़े पर उपस्थित बड़ी संख्या में उद्योगपतियों ने निवेश की रुचि संबंधी पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि, हम निवेश की राह में कोई बाधा नहीं आने देंगे। उन्होंने पीएम मित्र पार्क की स्थापना के लिए मध्यप्रदेश का चयन किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार जताया।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौके पर उपस्थित निवेशकों से कहा कि वे जब भी चाहें भोपाल आकर उनसे मिल सकते हैं। उन्हें कार्य करने और अपने उद्यम के स्थापना के लिए मध्यप्रदेश सरकार हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मित्र पार्क को मध्यप्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि यहाँ लगभग दो लाख की संख्या में रोजगार का सृजन होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने निवेशकों को युवाओं के लिए हाल ही में लागू मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस योजना के तहत अवसर प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कही ये बात

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने संबोधन में कहा की, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पार्क की स्थापना के लिए रुचि दिखाई है और केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय किया है। उन्होंने कहा कि, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव भी इस पार्क को प्रारंभ कराने के लिए लगातार सक्रिय रहे। यह पार्क धार ज़िले और समूचे वनवासी अंचल के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने में मील का पत्थर साबित होगा।

क्या है पी.एम. मित्र पार्क?

केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय ने देश के सात राज्य में सात पी.एम. मित्र पार्क अनुमोदित किए हैं। इनमें मध्यप्रदेश में भी एक पी.एम. मित्र पार्क शामिल हैं। यहां कपास से धागा, धागे से वस्त्र निर्माण और तैयार वस्त्र की बिक्री एवं निर्यात का कार्य एक स्थान पर होगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 5 एफ विजन (फार्म टू, फाइबर टू, फैक्ट्री टू, फैशन टू, फॉरेन) को साकार करने के लिए इन मेगा पार्क को विकसित किया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने सात राज्यों के प्रस्तावों का चयन किया।

ये भी पढ़े- Kailash vijayvargiya ने बताया kamal nath और CM Shivraj की रफ्तार का अंतर, बैठक में कही बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+