Indore News: घर की छतों पर बनेंगे रूफ गार्डन, आखिर क्यों की महापौर ने ऐसी घोषणा, जानिए
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जाना है, जहां इसे लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है।
वहीं अब विजयवर्गीय की पहल पर शुरू हो रहे अभियान में इंदौर नगर निगम भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बड़ी घोषणा करते हुए मकान की छत पर रूफ गार्डन बनाने वाले मकान मालिकों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

वृक्षारोपण अभियान को लेकर रेसीडेंसी पर आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अभियान की तैयारी के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां सभी के साथ साझा की है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, अभियान के अंतर्गत किसानों को नाममात्र शुल्क पर अलग-अलग पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जहां पौधों के वृक्ष बन जाने पर वह किसानों के लिए आय का साधन भी बनेंगे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, नगर निगम सीमा में घरों के सामने पेड़-पौधे लगाने की जगह कम है, यही कारण है की, इंदौर नगर निगम सीमा में घरों की छत पर रूफ गार्डन तैयार किए जाएंगे, साथ ही सबसे अच्छे रूफ गार्डन वाले घर को पुरस्कृत किया जाएगा।
देश और दुनिया में नवाचार के लिए खास पहचान रखने वाले शहर इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर 51 लाख पौधे महज 3 घंटे में लगाए जाएंगे, जहां विजयवर्गीय के इस संकल्प को पूरा करने के लिए अब पूरा शहर उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है। इसी के अंतर्गत रेसीडेंसी पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई, जिसमें विजयवर्गीय ने सभी विभागों के प्रमुखों के साथ वृक्षारोपण महाअभियान के लिए खास प्लान तैयार किया है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जाना है, जहां इसे लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है।
ये भी पढ़े- 'ये बहुत बड़ी चाल है...' प्रेमानंद महाराज के लिए क्या बोल गए प्रदीप मिश्रा












Click it and Unblock the Notifications