Indore: क्या रामकी कंपनी में खुल गए कचरे के कंटेनर?, तहसीलदार ने बताई सच्चाई
महू के पीथमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रामकी कंपनी में कंटेनर के अनलोड होने की अफवाह फैल गई। अफवाह फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कंपनी पहुंचे, और पथराव करने के साथ ही पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे हैं। इस बीच नायब तहसीलदार ने वीडियो जारी कर लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने की बात कही है।
मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरे को जलाने के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहा है, जहां पीथमपुर में चल रहे इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान पीथमपुर बंद का आह्वान किया गया था। वहीं अब ग्रामीण ने रामकी कंपनी पर पथराव किया है, जहां यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने के लिए लाया गया है।

तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि, सभी पीथमपुर वासियों से अनुरोध करती हूं, अभी मेरी ड्यूटी रामकी कंपनी पीथमपुर पर है, और यहां पर कुछ ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही है कि, यहां अनलोडिंग की गई है, इसलिए मैं पीथमपुर की समस्त जनता से निवेदन और आश्वस्त करती हूं, यहां पर इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है।
तहसीलदार ने बताया कि, सभी कंटेनर हमारी कस्टडी में है। कोई भी कंटेनर अभी खोला नहीं गया है। किसी भी प्रकार का पथराव या ऐसी कोई गतिविधि ना करें, कानून व्यवस्था को खराब ना करें। सभी लोग इस बात को ध्यान में रखें कि, ऐसा कुछ भी यहां नहीं किया जा रहा है। ना ही यहां किसी भी प्रकार से किसी मजदूर या किसी भी व्यक्ति को कोई चोट लगी है। ऐसा कुछ भी यहां नहीं हुआ है। कृपया सभी लोग ऐसी कोई घटना ना करें, जिससे किसी को कोई हानि है, कृपया सभी शांति बनाए रखें।
कुछ ऐसा है मामला
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 40 साल के बाद यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर लाया गया है, जहां अब पीथमपुर की रामकी कंपनी में इसे नष्ट किया जाएगा। वहीं पीथमपुर में इस कचरे को नष्ट करने पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है, जहां इसे लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।
ये भी पढ़े- Pithampur Protest:पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दो ने किया आत्मदाह का प्रयास, कांग्रेस ने CM को लिखी चिठ्ठी












Click it and Unblock the Notifications