Indore News: पंप पर खत्म होने लगा पेट्रोल-डीजल, कब तक रहेगा हड़ताल का असर, जानिए
MP समेत अलग-अलग राज्यों में जारी ट्रक और बस ऑपरेटरों की हड़ताल का सीधा असर देखने मिल रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की अलग-अलग पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही है, तो वहीं अब धीरे-धीरे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने लगा है, जिसके चलते कुछ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल ना होने की जानकारी भी दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक यदि इसी तरह के हालात बने रहे तो सोमवार की शाम तक लगभग सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल समाप्त हो जाएगा। वहीं बस और ट्रक ऑपरेटरों के हड़ताल 3 जनवरी तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है, जहां यदि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल नहीं पहुंचा तो वाहनों के पहिए थम जाएंगे।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक ड्राइवर 1 से 3 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान बस और टैंकर के पहिए थामे रहेंगे। वहीं पेट्रोल पंप पर टैंकर्स ना पहुंच पाने के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं पेट्रोल-डीजल खत्म होने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंच रही है, वैसे ही लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए हैं, जहां लोग अपने वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आ रहे हैं। इस बीच पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतार देखी जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि, सोमवार शाम तक सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल समाप्त हो जाएगा।
इन शहरों में हड़ताल
मध्य प्रदेश में बस ऑपरेटर और ट्रक चालकों की हड़ताल का सीधा असर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, नीमच, गुना, झाबुआ, धार, शिवपुरी, शहडोल और मंडला जिले में देखा जा रहा है। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर बस ऑपरेटर और ट्रक संचालकों को समझाइए देते नजर आ रहे हैं। अलग-अलग स्थान पर हुए चक्का जाम के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हुई, जहां अधिकारियों की समझाइश के बाद ट्रक और बस ड्राइवर ने चक्का जाम खोल दिया।
ये भी पढ़े- Mahakal दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, साल के आखिरी दिन भक्तों ने किए भस्म आरती दर्शन












Click it and Unblock the Notifications