Indore news: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Loksabha Election अब नजदिक है, इससे पहले अब एमपी में कांग्रेस एक्टिव नजर आ रही है, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या नजर आ रही थी।

इस सम्मेलन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से दम खम के साथ बूथ संभालने की बात कही। साथ ही पटवारी ने कहा कि, राऊ विधानसभा मेरा परिवार था है, और रहेगा। इस दौरान सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या नजर आ रही थी.

Indore

पटवारी ने किया संबोधित

शहर के निजी गार्डन में आयोजित हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, लोकसभा प्रभारी बाला बच्चन, शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी मनीष पटेल, कांग्रेस नेता स्वप्निल कोठारी, समंदर पटेल, राधेश्याम पटेल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। राऊ विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, राऊ विधानसभा मेरा परिवार था, है, और रहेगा।

किसानों से मिले जीतू पटवारी

एमपी में इन दिनों विकासकार्यों के नाम पर अलग-अलग इलाकों के किसानों की भूमि अधिग्रहण करने का काम चल रहा है, जहां इससे नाराज किसानों ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से मुलाकात कर किसानों की लड़ाई को आगे बढ़ाने की अपील की है। वहीं पटवारी ने किसानों की समस्या को समझा और उचित मदद का आश्वासन दिया है। इंदौर के बरसाना गार्डन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से बड़ी संख्या में किसानों से मुलाकात की, जहां किसानों ने पटवारी से भूमि अधिग्रहण को लेकर जारी लड़ाई को आगे बढ़ाने की अपील की है। वहीं किसानों की समस्या को समझते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इन्हें न्याय दिलवाने की बात कही है।

ये भी पढ़े- Indore news: कैलाश विजयवर्गीय का I.N.D.I.A अलाइंस पर निशाना, बोले- ये स्वार्थी और घमंडियों का गठबंधन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+