Indore news: कैलाश विजयवर्गीय का I.N.D.I.A अलाइंस पर निशाना, बोले- ये स्वार्थी और घमंडियों का गठबंधन

Loksabha Election अब नजदिक है, ऐसे में अब सियासत में बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच सियासत के गढ़ इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंडिया गठबंधन में मची हलचल को लेकर तंज कसा, तो वहीं दिग्विजय सिंह के द्वारा EVM पर उठाए गए सवालों का जवाब दिया।

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की ओर से बनाए गए इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठिकठाक नजर नहीं आ रहा, तो वहीं चुनाव से पहले राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह लगातार EVM पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इन्हीं सभी विषयों पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बयान देते हुए, विपक्ष और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।

Indore

इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मैंने पहले ही कहा था की जब स्वार्थों का गठबंधन होता है, जब स्वार्थों का गठबंधन होता है, वो कभी टिकाऊ नहीं होता है। मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी, और आज भी यही कह रहा हूं। ये स्वार्थियों का गठबंधन था, ये घमंडियों का गठबंधन था, ये कभी भी हो ही नहीं सकता।

दिग्गी के आरोपों पर पलटवार

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, दिग्विजय सिंह को लग गया है की लोकसभा में हार रहे हैं, और नहीं जीत सकते हैं, इसलिए अभी से उन्होंने ग्राउंड बनाना चालू कर दिया है, बहाना बनाना चालू कर दिया है, कि हम हार क्यों रहे हैं। दिग्विजय सिंह बहुत चतुर राजनेता हैं, उनको मालूम है की उनकी जमीन खत्म हो गई है, तो हवा में बात करो, और लोगों को कन्फ्यूज करो बस इसके अलावा और कुछ भी नहीं है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंडिया गठबंधन में मची हलचल को लेकर तंज कसा, तो वहीं दिग्विजय सिंह के द्वारा EVM पर उठाए गए सवालों का जवाब दिया।

ये भी पढ़े- Indore news: लॉरेंस विश्नोई के नाम से BJP नेता को मिली धमकी, विदेशी नंबर से कॉल आया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+