Indore news: हजारों स्वयंसेवकों ने एक साथ किया कदमताल, सैंकड़ों मंचों से हुआ पथ संचलन का स्वागत
हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शहर के अलग-अलग स्थानों से पथ संचलन निकाले गए, जिनमें हजारों की संख्या में स्वयं सेवक कदमताल करते दिखाई दिए, शहर के अलग-अलग स्थानों से निकले संचलन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया.
वहीं पथ संचलन में विधानसभा 3 से बीजेपी प्रत्याशी गोलू शुक्ला भी शामिल हुए और कदमताल करते दिखाई दिए. इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल हुए।

सैंकड़ों मंचों से हुआ स्वागत
विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पथ संचलन निकालता है, जहां संघ की ओर से शहर के अलग-अलग स्थानों से पथ संचलन निकाले जाते हैं, अबकी बार भी इंदौर के लगभग 250 से ज्यादों स्थानों से पथ संचलन निकाले गए जिनमें आम से लेकर खास तक सभी बतौर स्वयं सेवक कदम ताल करते नजर आए. विधानसभा 3 से बीजेपी प्रत्याशी गोलू शुक्ला ने भी पथ संचलन में हिस्सा लिया, जहां शुक्ला सामान्य स्वयं सेवक की तरह कदमताल करते दिखाई दे रहे थे. इस दौरान संचलन अलग-अलग मार्गों से गुजरा जहां संचलन का स्वागत भी किया गया.
अलग-अलग स्थानों से निकले संचलन
शहर के अलग-अलग स्थानों से निकले पथ संचलन में स्वयं सेवकों की अच्छी खासी संख्या नजर आ रही थी, जहां शहर के लगभग 250 से ज्यादों स्थानों से पथ संचलन निकाले गए, पथ संचलन में विधानसभा 5 से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ने भी हिस्सा लिया, जहां हार्डिया सामान्य स्वयं सेवक की तरह कदमताल करते दिखाई दे रहे थे. इस दौरान संचलन अलग-अलग मार्गों से गुजरा जहां संचलन का स्वागत भी किया गया. पथ संचलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हुए थे, जहां शहर के अलग-अलग इलाकों में पथ संचलन निकले हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain news: दशहरे पर पुलिस अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, IG ने दी भूरे कद्दू की बलि












Click it and Unblock the Notifications