Indore में कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने की 'शिव चर्चा', रोड शो कर जनता को दिए दर्शन
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की एकदिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने इंदौर वासियों के साथ शिव चर्चा की, शिव चर्चा से पहले पंडित प्रदीप मिश्रा ने अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने रोड शो कर श्रद्धालुओं को दर्शन भी दिए हैं। इस दौरान प्रदीप मिश्रा के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल नजर आ रहे थे।

रोड शो के दौरान हुआ स्वागत
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर आए, जहां उन्होंने सबसे पहले गीता भवन चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं इसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा का काफिला मालवा मिल चौराहा से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचा, जहां रास्तेभर पंडित प्रदीप मिश्रा का श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल भी नजर आ रहे थे।
शिव चर्चा में कही ये बात
इंदौर में हुई शिव चर्चा के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से भी श्रद्धालु शिव चर्चा सुनने कथा स्थल पर पहुंचे थे। वहीं कथा स्थल पर विधानसभा 5 के श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा सुनने पहुंचे थे, जहां कथा स्थल खचाखच भरा नजर आ रहा था। हालात यह थे कि, डोम के बाहर भी लोग खड़े होकर शिव चर्चा सुनते नजर आ रहे थे। वहीं शिव चर्चा के बाद कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत भी की इस दौरान प्रदीप मिश्रा ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखी तो वहीं प्रदीप मिश्रा ने इंदौर की जमकर है भी की है। कुल मिलाकर देखा जाए तो वह प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में शिव चर्चा का सफलतापूर्वक आयोजन कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल की ओर से किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore news: शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस समारोह में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ, भव्य आयोजन की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications