ड्यूटी के बाद गरीब युवक को ट्यूशन करवाते हैं SHO विनोद दीक्षित, ताकि ये भी बन सके पुलिस अफसर
इंदौर। पुलिसकर्मी अक्सर चौबीस घंटे ड्यूटी पर रहते हैं। परिवार वालों के लिए वक्त नहीं निकाल पाते हैं, मगर ये थानाधिकारी वक्त निकालते हैं। वो भी एक ऐसी युवक के लिए जिसका पुलिस अफसर बनने का सपना पूरा हो सके। बेहद नेक काम करने वाले इस थानाधिकारी का नाम विनोद दीक्षित है। ये वर्तमान में मध्य प्रदेश के इंदौर के पलासिया पुलिस थाने में बतौर एसएचओ कार्यरत हैं।

मीडिया से बातचीत में विनोद दीक्षित ने बताया कि लॉकडाउन में एक बार पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक से मुलाकात हुई। उसका नाम राज था। राज ने एसएचओ दीक्षित को बताया कि वो एक पुलिस अधिकारी बनना चाहता है, मगर उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वह तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर सकते।
इस पर दीक्षित ने फैसला लिया कि वे राज को पढ़ाएंगे और पुलिस अफसर बनने का उसका ख्वाब पूरा करने में मदद करेंगे। इसके बाद दीक्षित ने राज को अंग्रेजी और गणित पढ़ानी शुरू की। राज के पिता टिफिन सेंटर चलाते हैं। वहीं, मीडिया से बातचीत में राज ने बताया कि वह बहुत खुश है। पुलिस अंकल उसे अच्छे से पढ़ाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications