MP के इस शहर में चला 'ऑपरेशन सत्यापन', कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाया पाठ

बड़वानी में इन दिनों ऑपरेशन सत्यापन चलाया जा रहा है, जिसके तहत कलेक्टर लगातार महाविद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं. इस दौरान कलेक्टर ने छात्राओं को अंग्रेजी भी पढ़ाई.

indore

Recommended Video

    युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन,मुख्यमंत्री हुये शामिल

    बड़वानी में इन दिनों ऑपरेशन सत्यापन के तहत कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला एवं जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार डामोर ने शासकीय महाविद्यालय पानसेमल का निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने अप्रशंसा व्यक्त करते हुए महाविद्यालय में विद्यार्थियों के आने एवं जाने के समय के बारे में तथा विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर का भी निरीक्षण किया।

    कलेक्टर ने अनुपस्थिति भी लगाई है

    उपस्थिति पंजी में निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में जो कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए उनके नाम के समक्ष कलेक्टर ने अनुपस्थिति भी लगाई है। साथ ही यह निर्देशित किया कि बिना सूचना के अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध उच्च स्तर से कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक शिंदे के छुट्टी के अवकाश आवेदन का भी अवलोकन किया। साथ ही महाविद्यालय के एक अन्य कर्मचारी द्वारा अर्जित अवकाश बिना स्वीकृति के अवकाश पर प्रस्थान कर जाने के कारण एसडीएम पानसेमल को यह निर्देशित किया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध इस प्रकार की लापरवाही पर उच्च स्तर से कार्यवाही की जाए।

    कलेक्टर ने बालिकाओं को पढ़ाया अंग्रेजी विषय

    कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने ऑपरेशन सत्यापन के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानसेमल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाला में कक्षा 9वी से 12वी तक की बालिकाओं को अंग्रेजी विषय पढ़ाया। अंग्रेजी विषय पढ़ाते हुए कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बालिकाओं को अंग्रेजी में नाउन, प्रोनाउन, वर्ब, टेंस एवं उनके प्रकार तथा सेंटेंस किस प्रकार से बनाए जाते हैं इसके बारे में बताया। पढ़ाई के दौरान कलेक्टर ने बालिकाओं के शिक्षा के स्तर को जांचने के लिए बीच-बीच में उनसे प्रश्न भी किए। कलेक्टर के प्रश्नों का सही उत्तर देने वाली बालिकाओं को कलेक्टर ने अध्ययन सामग्री देकर पुरस्कृत भी किया। साथ ही पूरी कक्षा ने ताली बजाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया।

    ये भी पढ़े- Indore के MY हॉस्पिटल के मॉडल ब्लड बैंक में ब्लास्ट, 6 लोग घायल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+