एक एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की की मां व भाई को गोली मारी, युवती की नवंबर में शादी तय
इंदौर, 31 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के इंदौर एक सिरसिरे आशिक ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी ने युवती के घर में घुसकर गोली मारकर उसकी मां व भाई को गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए। लड़की नवंबर में शादी तय है। वह उस पर बेवफाई के आरोप लगा रहा था।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा है कि 'वह युवती से प्यार करता है। वह भी उसे चाहती है। वह कुछ समय बाद परिवार के दबाव में बदल गई। उसके मामा पुलिस में हैं। वे उसे परेशान करते हैं। युवती के परिजन भी उसे लंबे समय से धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत उसने शनिवार को आजाद नगर थाने पर जाकर की, लेकिन थाने पर सुनवाई नहीं हुई।'

देसी कट्टे से फायर किया
CSP मोतीउर रहमान ने बताया कि मूसाखेड़ी के श्रीकृष्ण नगर के रहने वाले 24 साल के संतोष आवासीया ने यहीं की रहने वाली युवती के परिवार पर देसी कट्टे से फायर किया। घटना शनिवार दोपहर की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, परिवार में युवती की नवंबर में प्रस्तावित शादी की तैयारी चल रही थी।

आरोपी संतोष दोपहर 3 बजे घर आया
आरोपी संतोष दोपहर 3 बजे घर आया। युवती का भाई कमरे में सो रहा था। आरोपी को देख युवती की मां उससे बात करने आई तो वह बहस करने लगा। भाई जागकर आया तो संतोष ने पहला फायर उस पर किया। दूसरा उसकी मां पर। इसके बाद वह भाग गया। युवती की मां के कंधे में तो भाई के चेहरे पर छर्रे लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications