ODI world cup 2023 की तैयारी, क्या इंदौर में होगा क्रिकेट का महामुकाबला, जानिए?

इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है, जहां अक्टूबर में शुरू होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप के तहत इंदौर के होलकर स्टेडियम को भी मैच मिलने की संभावना है।

indore

प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है, जहां अक्टूबर में शुरू होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप के तहत इंदौर के होलकर स्टेडियम को भी मैच मिलने की संभावना है। अबकी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है, जहां वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इसके बाद इंदौर में भी क्रिकेट मैच होने की संभावना है। यदि इंदौर को वर्ल्ड कप का क्रिकेट मैच मिलता है तो यह दूसरी बार होगा, जब इंदौर में वर्ल्ड कप का क्रिकेट मैच आयोजित किया जाएगा।

कुछ ऐसी है मैच की संभावना

Recommended Video

    WTC Final 2023: ICC छिनेगा Pakistan से एक और मेजबानी, Champions Trophy होगी शिफ्ट | वनइंडिया हिंदी

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में भारतीय क्रिकेट टीम एक वार्म अप मैच और दो वनडे मैच खेल सकती है। भारत में लगभग 12 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप होने जा रहा है, जहां इससे पहले 2011 में भारत ने वर्ल्ड कप में सह मेजबानी की थी। इस वर्ल्ड कप में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब भी हासिल किया था। वहीं अब एक बार फिर भारत को क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका मिलने जा रहा है, जहां क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान इंदौर में भी कुछ मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल, क्रिकेट प्रेमियों के साथ भी एमपीसीए आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि इंदौर में कब और कौन से मैच खेले जाएंगे।

    कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड

    मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है, जहां अक्टूबर में शुरू होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप के तहत इंदौर के होलकर स्टेडियम को भी मैच मिलने की संभावना है।

    ये भी पढ़े- Weather: मालवा में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+