ODI Cricket World Cup 2023 का शेड्यूल जारी, इंदौर को क्यों नहीं मिला एक भी मैच, जानिए?
लंबे इंतजार के बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए मैच शेड्यूल जारी कर दिया गया है, लेकिन इस शेड्यूल में इंदौर के क्रिकेट फैंस को निराशा हाथ लगी है, क्योंकी अबकी बार भी इंदौर को वर्ल्ड कप का एक भी मैच नहीं मिल सका है।
जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप की शुरूआत होगी, जहां देश के 12 शहरों में होने वाले इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट का महामुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। इधर, वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने के बाद इंदौर के क्रिकेट फैंस में भले ही निराशा हो, लेकिन देश भर के क्रिकेट फैंस में उत्साह दिखाई दे रहा है।

इंदौर को नहीं मिला मैच
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन अक्टूबर-नंवबर में होना है, जहां अबकी बार वर्ल्ड कप भारत में आयोजित होगा। वहीं वर्ल्ड कप को लेकर संभावना जताई जा रही थी की अबकी बार वर्ल्ड कप के कुछ मैच इंदौर में भी हो सकते हैं, लेकिन अब जब वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हुआ है तो इसमें इंदौर के वैन्यू को शामिल नहीं किया गया है। वर्ल्ड कप का आयोजन देश के जिन 12 शहरों में होगा उनमें चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद तिरुवंतपुरम, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, लखनऊ, दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता शामिल हैं। भारत में होने वाले वर्ल्ड कप की शुरूआत 5 अक्टूबर से होगी, फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान की 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। वर्ल्ड का पहला सेमीफाइनल मुंबई जबकि दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल अहमदाबाद में होगा।
कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है, जहां अक्टूबर में शुरू होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप के तहत इंदौर के होलकर स्टेडियम को भी मैच मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़े- Modi at Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों को बताया 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी












Click it and Unblock the Notifications