Indore news: इंदौर में सक्सेसफुल NRI समिट, दुनिया में बनाई अलग पहचान
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं संघ चालक डॉ. रूपेश मोढ द्वारा दीप प्रज्वलन कर इंदौरी एनआरआई समिट का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर वाशिंगटन, फलोरिडा, सिंगापुर, न्युयॉर्क, मलेशिया, दुबई, शिकागो, युके, ऑस्टेलिया, जापान सहित विभिन्न देशो के इंदौरी अपने शहर आए। इस अवसर पर महापौर एवं अन्य अतिथियों द्वारा इंदौरी एनआरआई पत्रिका का किया विमोचन
इंदौरी एनआरआई समिट 2023 में मुख्य आतिथ्य के रूप में मीनाक्षी लेखी भारत की विदेश राज्य मंत्री द्वारा वर्चुअल जुड़कर कहा की, देश के प्रधानमंत्री के अथक प्रयास से भारत देश विश्व के पटल पर चमक रहा है, और इसी प्रकार इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह इंदौरी एनआरआई सबमिट का बहुत ही अद्भुत आयोजन किया है।

महापौर भार्गव ने इंदौरी एनआरआई को संबोधित करते हुए कहा कि, देश के सबसे स्वच्छ, स्मार्ट सिटी इंदौर में आप सभी का स्वागत है। उन्होंने कहा कि, देश के मान. प्रधानमंत्री जी द्वारा इंदौर की प्रशंसा करते हुए कहा कि, इंदौर एक दौर है, जो कि जब कोई अन्य शहर व देश किसी कार्य के बारे में सोचता है तब इंदौर उस पर काम रहा होता है। यह हमारे लिये सौभाग्य की बात है कि इंदौर में दूसरी इंदौर एनआरआई समिट का आयोजन किया जा रहा है। उससे भी बडी बात है कि देश में इंदौर देश में पहली अर्बन बॉडी है जो कि इंदौर एनआरआई समिट का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर महापौर भार्गव ने देश के विभिन्न देशो में निवासरत इंदौरी से पूछा कि किस प्रकार से वर्ष 2014 के पश्चात विश्व के अन्य देशो में भारत के प्रति क्या भाव है और किस प्रकार से अन्य देशो में भारतवासियों के प्रति भाव है। इंदौरी एनआरआई समिट के दौरान विभिन्न देशो के इंदौरियों द्वारा अपने अनुभव सांझा करते हुए शहर के विकास के संबंध में अपने सुझाव दिये गये।
यूएस के मनीष सिहोते ने कहा कि, जब मैं 2005 में किसी काम से ऑकलेण्ड गया तो एअरपोर्ट पर मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया, किंतु पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात बहुत बड़ा बदलाव आया है। अब भारत देश के लोगो को अन्य देशो में सम्मान मिलता है। इंदौर में जल संरक्षण के लिये व्यापक स्तर पर कार्य करना आवश्यक है, इसके लिये हमारे द्वारा 20 एकड की भूमि पर फॉरेस्ट का निर्माण किया जा रहा है। मलेशिया से जयदीप ओझा ने कहा कि, महापौर की इंटर्नशिप विथ मेयर योजना बहुत ही अच्छी है। इंदौर में बढते खेल को देखते हुए इंदौर को खेलो की राजधानी बनाने के लिये भी कार्य करना आवश्यक है। मीनाक्षी दुबई ने कहा कि, हमें गर्व है कि हम इंदौर के रहने वाले है। इंदौर ग्लोबल प्लेटफार्म पर अपनी अलग पहचान बनाई है। इंदौर को सस्टेबिलिटी इंदौर के संबंध में कार्य करने के लिये कहा।
ये भी पढ़े- Indore news: ब्रिटिश कमिश्नर को पसंद आई इंदौर की स्वच्छता, जमकर की सराहना












Click it and Unblock the Notifications