Indore news: ब्रिटिश कमिश्नर को पसंद आई इंदौर की स्वच्छता, जमकर की सराहना

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव से प्रवास पर पधारे ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस सहित प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर शहर के विकास से जुड़े विषयों के साथ साथ इंदौर के स्वच्छता मॉडल, ऐडमिनिस्ट्रेटिव एक्सचेंज प्रोग्राम, इंदौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए ब्रिटेन द्वारा सहयोग प्रदान करने, जलवायु परिवर्तन सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित एवं सार्थक चर्चा की। साथ ही ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल की प्रशंसा की है।

Indore

स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर

इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, लेकिन साल 2022 में इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।

स्वच्छता को लेकर काम जारी

महापौर भार्गव द्वारा शहरवासियों के साथ ही दुकानदारो से अपील की है कि, वह इंदौर के स्वच्छता अभियान में सहयोग करे, अपने घर व संस्थान से निकलने वाले कचरे को डस्टबीन में ही रखे, व निर्धारित कचरा संग्रहण वाहन में ही कचरा देवे, महापौर द्वारा निगम अधिकारियो को निर्देशित किया कि यहां-वहां कचरा फैंकने व गंदगी फैलाने वालो को सर्वप्रथम समझाइश दे, उसके पश्चात भी अगर यहां-वहां कचरा फैंकते पाये जाते है तो उन पर चालानी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये। महापौर द्वारा समस्त सीएसआई व दरोगा को निर्देशित किया कि झोन या वार्ड क्षेत्र में सफाई कार्य का लगातार निरीक्षण करे, जहां पर किसी भी तरह का कचरा व गंदगी सडक व खुले स्थान पर मिले तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करे, सडक किनारे धुल व मिटटी को हटाने में संलग्न स्वीपिंग मशीन के सफाई कार्य की मॉनिटरिंग करे।

ये भी पढ़े- Mohan Yadav: उज्जैन में CM नहीं, बेटा बनकर आएं तो रुक सकते हैं रात, महाकाल का मिलेगा आशीर्वाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+