प्रवासी भारतीय विश्व में भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं...PM MODI ने दिया खास संदेश
इंदौर में 17 वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सम्मेलन का स्मारक डाक टिकट "सुरक्षित जाएं प्रशिक्षित जाएं" भी जारी किया गया।

Recommended Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में 17 वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और विशिष्ट अतिथि सुरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का स्वागत किया। इस अवसर पर सम्मेलन का स्मारक डाक टिकट "सुरक्षित जाएं प्रशिक्षित जाएं" भी जारी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, करीब 4 वर्षों बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एक फिर से अपने मूल्य स्वरूप में हो रहा है। ये सम्मेलन मध्य प्रदेश के उस धरती पर हो रहा है जिसे देश का हृदय क्षेत्र कहा जाता है।

भारत की वैश्विक दृष्टि को मजबूती मिलेगी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, यह प्रवासी भारतीय दिवस कई मायनों में खास है। अभी कुछ महीने पहले ही हमने भारत की आजादी के 75 साल मनाए हैं। यहां स्वतंत्रता संग्राम की प्रदर्शनी लगाई गई है। देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। भारत की वैश्विक दृष्टि को मजबूती मिलेगी। दुनिया के इतने अलग-अलग देशों में जब भारत के लोग एक कॉमन फैक्टर की तरह दिखते हैं तो वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के साक्षात दर्शन होते हैं। दुनिया के किसी एक देश में जब भारत के अलग-अलग प्रान्तों और क्षेत्रों के लोग मिलते हैं तो एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सुखद एहसास होता है।

भारत की महान विरासत में आप राष्ट्रदूत होते हैं
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, इस वर्ष भारत दुनिया के G20 समूह की अध्यक्षता भी कर रहा है। भारत इस जिम्मेदारी को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। हमारे लिए ये दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है।हमारे इन प्रवासी भारतीयों के योगदान का विश्व आकलन करता है, तो उसे 'सशक्त और समर्थ भारत' की आवाज़ भी सुनाई देती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, हमारे इन प्रवासी भारतीयों के योगदान का विश्व आकलन करता है, तो उसे सशक्त और समर्थ भारत की आवाज सुनाई देती है, इसलिए ही तो मैं आप सभी को, सभी प्रवासी भारतीयों को विदेशी धरती पर भारत का राष्ट्रदूत, ब्रांड एंबेस्डर कहता हूं। सरकारी व्यवस्था में राजदूत होते हैं, भारत की महान विरासत में आप राष्ट्रदूत होते हैं।

भारतवासियों की ओर से अभिनंदन करता हूं
पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी को 2023 की मंगलकामनाएं। करीब 4 वर्षों के बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एक बार फिर अपने मूल स्वरूप में अपने पूरी भव्यता के साथ हो रहा है। अपनों से आमने सामने की मुलाकात का आमने सामने की बात का अपना अलग ही आनंद ही होता है, और उसका महत्व भी होता है। मैं आप सभी का 130 करोड़ भारतवासियों की ओर से अभिनंदन करता हूं। स्वागत करता हूं, यहां उपस्थित प्रत्येक प्रवासी भारतीय अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के साथ अपने देश की माटी को नमन करने आया है।
ये भी पढ़े- लोग कहते हैं इंदौर एक शहर है, मैं कहता हूं इंदौर एक दौर है...प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले PM MODI












Click it and Unblock the Notifications