NO CAR DAY: ई-रिक्शा पर सवार हुए कांग्रेस MLA संजय शुक्ला, दिया खास संदेश
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 'नो कार डे' मनाया जा रहा है, जहां 'नो कार डे' के अवसर पर कांग्रेस विधायक और महापौर प्रत्याशी रहे संजय शुक्ला ने ई-रिक्शा में सवारी की है। इस दौरान कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ई-रिक्शा पर सवार नजर आए।
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की, इंदौर शहर की आबो हवा को दुरुस्त रखने, शहर के स्वच्छता के मानक को बनाये रखने के उद्देश्य से 'नो कार डे'के तहत ई रिक्शा से आवागमन किया।इन्दौर को भारत के सर्वाधिक स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त है, अतः उसके अनुरूप यह एक अभिनव पहल है, जिसका पालन प्रत्येक जिम्मेदार शहरी को करना चाहिए।

शहर में मनाया 'नो कार डे'
स्वच्छता में लगातार नंबर वन का तमगा हासिल करने वाले शहर इंदौर ने अनूठी पहले शुरू की है, जहां शहर में शुक्रवार को 'नो कार डे' मनाया गया।इस दौरान शहरवासी पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई वाहनों का उपयोग कर अपने-अपने दफ्तर में पहुंचे। इतना ही नहीं नो कार डे का असर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर भी नजर आया, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई व्हीकल का उपयोग करते नजर आए। शुक्रवार की सुबह से ही शहर में 'नो कार डे' को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा था, जहां लोग साइकिल और ई व्हीकल की मदद से अपने-अपने ऑफिस और नियत स्थान पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने 'नो कार डे की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण के लिए बेहद जरूरी बताया है।
महापौर की मुहिम का दिखा असर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा किए गए नवाचार का असर देखने मिल रहा है, जहां लोग कार छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-वाहनों में सवार हो रहे हैं। कलेक्टर और अन्य अधिकारी भी अलग-अलग पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-वाहनों पर सवार होकर अपने-अपने कार्यालय पहुंचे हैं। इंदौर में पर्यावरण प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से 'नो कार डे' मनाया जा रहा है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव के आग्रह पर शहर के तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी शुक्रवार के दिन कार का उपयोग नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- NO CAR DAY: जनता को पसंद आया महापौर का नवाचार, किसी ने चलाई साइकिल तो कोई हुआ ई-रिक्शा में सवार












Click it and Unblock the Notifications