Indore News: रिमूवल टीम की ड्रेस में होगा बड़ा बदलाव, महापौर ने दिए खास संकेत
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम की रिमूवल गैंग के कर्मचारियों को सेना जैसी ड्रेस पहनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया था, जहां अब इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बयान सामने आया है, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रिमूवल टीम की ड्रेस में आवश्यक बदलाव करने की बात कही है।
इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम को सेना के जैसी ड्रेस पहनाने के मामले में लगातार सियासत चरम पर नजर आ रही थी, जहां कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए इसे गलत बताया था। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रिमूवल टीम की ड्रेस में आवश्यक बदलाव करने की बात कही है।

कुछ ऐसा है मामला
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि, रिमूवल टीम की वर्दी में होंगे बदलाव, देश के सैनिकों का गौरव सर्वोपरि, नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा एक रूपता, अनुशासन के लिए नगर निगम रिमूवल टीम को दी गई विशेष प्रकार की वर्दी पहनने से, यदि पूर्व सैनिकों की भावना आहत होती है, तो वर्दी में जो भी आवश्यक बदलाव है, वो किए जाएँगे। भारत माता की जय!, बहरहाल, अब देखना होगा कि, महापौर से मिले दिशा-निर्देश के बाद आखिर कब तक रिमूवल टीम की ड्रेस में बदलाव होता है।
जल्द ड्रेस में होगा बदलाव
कुलमिलाकर, देखा जाए तो देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम की रिमूवल गैंग के कर्मचारियों को सेना जैसी ड्रेस पहनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया था, जहां अब इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने नगर निगम के रिमूवल टीम की ड्रेस में आवश्यक बदलाव करने की बात कही है। बहरहाल, अब देखना होगा कि, महापौर से मिले संकेत के बाद आखिर कब तक रिमूवल टीम की ड्रेस में बदलाव होता है।
ये भी पढ़े- Noorjahan Mango: दुनियाभर में खास पहचान रखता है 5 किलो का नूरजहां आम, ये है खासियत












Click it and Unblock the Notifications