Indore News: मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म, गफ्फार बने गोविंद, इरफान का नाम ईश्वर हुआ
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से घर वापसी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में 8 मुस्लिम समाजजनों ने हिंदू धर्म अपना लिया है. इन सभी 8 लोगों ने खजराना गणेश मंदिर में मंत्र उच्चारण और पूजा-पाठ के बाद हिंदू धर्म अपनाया है।
ये सभी लोग विश्व हिंदू परिषद के लोगों के साथ खजराना गणेश मंदिर पहुंचे थे। वहीं अब सभी हिंदू धर्म अपनाने के बाद खुश नजर आ रहे हैं।

इंदौर में पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजनों के धर्म बदलने का मामला सामने आया है, जहां धर्म परिवर्तन करने वाले 8 लोगों में से 3 लोग खजराना के और 5 लोग मंदसौर के रहने वाले हैं। विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के साथ मंदिर पहुंचे सभी आठ लोगों ने मंत्र उच्चारण के बाद विधि विधान से पूजा-पाठ कर हिंदू धर्म अपनाया है।
विहिप नेता ने बताया कि, खजराना गणेश मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ इन लोगों की घर वापसी कराई गई। मुख्य रूप से परवीन बी को पल्लवी, इरफान को ईश्वर, गफ्फार को गोविंद, मोहम्मद यूनुस को मोहनलाल, रुकैया बी को रुक्मिणी और तमन्ना का नामकरण तन्नू किया गया है।
मध्यप्रदेश में इसस पहले भी धर्म परिवतर्न के मामले सामने आ चुके हैं, जहां मंदसौर और अलग-अलग शहरों में मुस्लिम समाजजनों ने हिंदू धर्म अपनाया था। वहीं अब इंदौर में 8 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपनाया है।
इससे पहले मध्यप्रदेश के मंदसौर में धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया था, जिसमें जिले के रहने वाले मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू धर्म अपनाया था। दरअसल, हिंदू धर्म अपनाने वाले शेख जफर अब चैतन्य सिंह राजपूत के नाम से पहचाने जा रहे हैं। शेख जफर को विधि विधान के साथ हिंदू धर्म की दीक्षा प्रदान की गई थी। शेख जफर ने मंदसौर के प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में धर्म परिवर्तन करते हुए, हिंदू धर्म को अपनाया था।
ये भी पढ़े- 'आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले', अमित शाह ने दिग्विजय सिंह के लिए क्यों कही ये बात?












Click it and Unblock the Notifications