Indore news: नगर निगम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नए साल में बढ़कर मिलेगी सैलरी
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नगर निगम कर्मचारियों के लिए नया साल अपने साथ कहीं खुशियां लेकर आया है, जहां नगर निगम कर्मचारी को नए साल में वेतन बढ़कर मिलेगा। नगर निगम के मस्टर कर्मियों को शासन के निर्देश के बाद अब बढ़कर वेतन मिलेगा। वहीं इसे लेकर नगर निगम की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम के उच्च कुशल मस्टर कर्मचारी को अब 12760 के स्थान पर 13300 वेतन मिलेगा, तो वहीं कुशल मास्टर कर्मचारी को 11484 के बजाय 12760 रुपए वेतन मिलेगा। वहीं अकुशल मस्टर कर्मियों को 9338 के बजाय 9825 का मासिक वेतन दिया जाएगा।

MP सरकार देगी तोहफा
MP की मोहन यादव सरकार लगातार कर्मचारियों के हित में बड़े फैसले ले रही है। यही कारण है कि, एक बार फिर मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए बड़ा फैसला लेने का मन बनाया है, जहां मोहन सरकार नए साल में सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की तैयारी कर रही है। डॉ. मोहन यादव सरकार प्रदेश के लगभग साढ़े 7 लाख सरकारी कर्मचारियों को नए साल में 4% डीए का तोहफा देने जा रही है, जिसके लिए वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दिया है, जहां अब इसे लेकर फैसला लिया जाएगा।
कुछ ऐसा है मामला
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 42% डीए मिल रहा है। वहीं 4% बड़े हुए महंगाई भत्ते की किस्त मिलने से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के समान हो जाएगा, जहां सरकारी कर्मचारियों को 46% तक डीए मिल सकेगा। वित्त विभाग के द्वारा डीए में बढ़ोतरी के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार कर्मचारियों को यदि 4% अतिरिक्त दिए दिया जाता है तो हर महीने लगभग 160 करोड रुपए का अतिरिक्त भार सरकार पर आएगा। इस तरह वित्तीय वर्ष के बकाया 3 महीना में यह खर्चा 480 करोड रुपए का होगा।
ये भी पढ़े- Indore news: क्या भोपाल के बाद इंदौर में BRTS हटाने का प्लान?, महापौर ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications