Indore: चारा दुकान हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को महिलाओं ने घेरा, जमकर हुआ हंगामा
नवलखा क्षेत्र में अग्रसेन चौराहे के पास फुटपाथ पर लगने वाली चारा दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंचे नगर निगम की टीम को फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोगों के परिवारों की महिलाओं ने घेर लिया.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के अग्रसेन चौराहे पर फुटपाथ के किनारे लगने वाली दुकानों पर कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और महिलाओं द्वारा निगम के कर्मचारियों से अभद्रता और विवाद किया गया। महिलाओं ने नगर निगम का वाहन घेर लिया, और उसके सामने बैठ गई। दरअसल, नगर निगम के रिमूवल दस्ते और पशु वाहनों द्वारा नियमित रूप से सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं को पकड़ने तथा फुटपाथ पर रखे सामान उठाने की कार्रवाई की जाती है, जहां कार्रवाई के दौरान अक्सर लोग नगर निगम की टीम के साथ विवाद करते हैं, तो वही हंगामे की स्थिति बनती है। इस तरह की स्थिति एक बार फिर शहर में बनती दिखाई दी, जहां आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
शहर के नवलखा क्षेत्र में अग्रसेन चौराहे के पास फुटपाथ पर लगने वाली चारा दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंचे नगर निगम की टीम को फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोगों के परिवारों की महिलाओं ने घेर लिया, और नगर निगम कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर डाली। वहीं दुकान पर बैठे पुरुष पीछे रहे जबकि परिवार और मोहल्ले की महिलाएं आगे आई, और नगर निगम के वाहन के सामने बैठकर निगम के विरुद्ध नारेबाजी की है। विवाद और हंगामा के दौरान नगर निगम अमले ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर थाने का पुलिस बल पहुंचा, लेकिन नगर निगम अमले की सहायता नहीं करते हुए पुलिस कर्मचारी केवल मूकदर्शक बनी रही।
विरोध का सामना करना पड़ा
दूसरी तरफ क्षेत्र की महिलाएं, नगर निगम के वाहन के सामने बैठ गई।हंगामा काफी देर तक चलता रहा। दुकानदारों की मांग थी कि उन्हें कहीं और दुकाने दी जाए। नगर निगम कर्मचारियों ने दुकानदारों को दूसरी जगह दुकान देने का आश्वासन दिया उसके बाद हंगामा खत्म हुआ। इससे पहले भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर नगर निगम की टीम जब भी कार्रवाई के लिए पहुंचती है तो इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ता है, जहां एक बार फिर कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़े- इंदौर विकास प्राधिकरण में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू, दावेदारों ने खटखटाए नेताओं के द्वार












Click it and Unblock the Notifications