Indore News: स्वच्छ शहर में गंदगी देख निगम कमिश्नर भड़के, जिम्मेदारों की सैलरी काटी

इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के क्रम में झोन क्रमांक 12 के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय, क्षेत्रीय झोनल अधिकारी पीएस कुशवाह, सीएसआई आशीष कापसे एवं अन्य उपस्थित थे।

Indore

निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा झोन क्रमांक 12 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 65 में स्थित सिंधी कॉलोनी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। सिंधी कॉलोनी की बैकलेन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिंधी कॉलोनी में कचरा एवं गंदगी पाए जाने पर वार्ड 65 के दरोगा आनंद खोडे का 10 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही आयुक्त वर्मा द्वारा बैराठी कॉलोनी का भी निरीक्षण किया गया। बैराठी कॉलोनी में किया जा रहे सीवरेज कार्य का अवलोकन करते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही क्षेत्र में वर्षाकाल के दौरान जल जमाव की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भी जल निकासी हेतु चैंबर सफाई एवं बैकलेन सफाई के निर्देश दिए गए।

पौधारोपण कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

आयुक्त वर्मा द्वारा लोकसभा अध्यक्ष के मुख्य अतिथि में फॉरेस्ट कैंप बिजासन पर होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के क्रम में झोन क्रमांक 3 के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा झोन क्रमांक 3 के अंतर्गत जेल रोड एवं नोवेल्टी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया नोवेल्टी क्षेत्र की गलियों में कचरा एवं गंदगी पाए जाने पर रात्रि कालीन सहायक दरोगा जितेंद्र गोड के 5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े- Indore News: आश्रम और स्कूल के किचन की जांच, एक्सपायर आटे और तेल ने चौंकाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+