Indore news: स्वच्छ शहर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक भरकर अमानक पॉलिथीन जप्त
इंदौर में आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अमानक पॉलिथीन कैरीबैग से मुक्त करने के दिए गए निर्देश से निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी मात्रा में अमानक पॉलिथीन माल से भरे ट्रक को जप्त कर ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजा गया।
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता के बाद पर्यावरण संरक्षण में नंबर वन बनने की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है। इसी के मद्दे नजर नगर निगम की ओर से लगातार अलग-अलग तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

कुछ इस तरह कार्रवाई को दिया अंजाम
स्वास्थ्य सीएसआई अनिल सिरसिया ने बताया कि, आयुक्त के निर्देशानुसार लगातार शहर में अमानक पॉलिथीन एवं प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय करने वाले एवं संग्रह करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में आज रिंग रोड पर अमानक पॉलिथीन से भरे ट्रक की सूचना प्राप्त हुई इस पर सीएसआई अनिल सिरसिया एवं सहायक सीएसआई चेतन द्वारा रिंग रोड पर पहुंचकर देखा तो ट्रक की जांच करने पर उसमें बड़ी मात्रा में अमानक पॉलिथीन एवं अन्य सामान भरा हुआ है इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अमानत पॉलिथीन से भरा ट्रक को ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजा गया। ट्रक की जांच करने पर ड्राइवर ने बताया कि, यह माल मांगलिया में उतरने की तैयारी की जा रही थीं।
स्वच्छता में नंबर है इंदौर
इंदौर कई मामलों में नंबर वन है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
ये भी पढ़े- Khargone news: घने जंगलों में धधक रही थी शराब की भट्टियां, लाखों का माल जप्त












Click it and Unblock the Notifications