Khargone news: घने जंगलों में धधक रही थी शराब की भट्टियां, लाखों का माल जप्त

MP Assembly Election 2023 के मद्देनजर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार की शाम को आबकारी एवं वनविभाग के अमले ने संयुक्त कार्रवाई कर 04 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।

अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वृत बड़वाह में आबकारी व वन अमले के दल द्वारा संयुक्त रूप से रविवार देर शाम तक कार्रवाई की गई। जिसमें वृत के ग्राम कुंडी सुलगांव व पलासिया के सुदूर जंगलों में और काड़गी नदी के किनारे 3 किलोमीटर पैदल चलकर दबिश दी गई।

Indore

कुछ इस तरह दिया कार्रवाई को अंजाम

वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश गौर द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 07 प्रकरण पंजीबध्द कर 3 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों से 200 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2500 किलोग्राम महुआ लहान व मदिरा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री तथा 02 मोटरसाइकिल जब्त की गई है। बरामद मदिरा, महुआ लहान व सामग्री या मोटरसाइकिल का बाजार मूल्य लगभग 04 लाख रुपये। अवैध शराब माफियाओं द्वारा जंगलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

लगातार जारी है कार्रवाई

जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर जिले में मदिरा के अवैध रूप से निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 04 नवंबर को आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में 07 लाख 28 हजार रुपये की मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त किया गया है। वहीं आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहने के संकेत विभाग की ओर से दिए गए हैं।

ये भी पढ़े- MP Election के लिए मतदान शुरू, घर पहुंचकर दल ने कराई बुजुर्ग और दिव्यांगों की वोटिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+