Indore news: कचरा जलाने वाले हो जाएं सावधान, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में नगर निगम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा आगामी त्यौहारो के साथ ही निर्वाचन के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था के संबंध सिटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई।
आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि इंदौर शहर की पहचान स्वच्छता से है। आगामी दिनो में त्यौहार तथा निर्वाचन के दौरान शहर भर में स्वच्छता के प्रति सजगता रखते हुए सफाई अभियान मुश्तैदी से करना है, आप सभी को बताने की आवश्यकता नही कि किस प्रकार से सफाई कार्य किया जाना सुनिश्चित करना है।

आगामी दीपावली के पूर्व शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण स्तर की शहर की कालोनी, बाजारो, गलियों में सफाई व्यवस्था करना सुनिश्चित करे, साथ ही दीपावली के दूसरे दिन शहर भर में सफाई अभियान चलाकर दोपहर तक शहर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में प्लान बनाने कार्य करने के निर्देश दिये गये। आयुक्त सिंह द्वारा समस्त स्वास्थ्य अधिकारी व सीएसआई अपने-अपने आंवटित झोन क्षेत्र में सफाई कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए, किसी एक वार्ड में रेंडमली सफाई कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये साथ ही वार्ड/क्षेत्र में सफाई कार्य मेे लगे कर्मचारियो की उपस्थिति का जायजा लिजिये और अनपुस्थिति कर्मचारियो के विरूद्ध कार्यवाही करे।
निर्देश दिए गए की कर्मचारियो की बायोमेेट्रिक उपस्थिति के पश्चात यदि कर्मचारी कार्य स्थल से अनुपस्थित पाया जाता है तो उसकी सेवा समापत की जावेगी साथ ही संबंधित दरोगा और सीएसआई के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सफाई मित्रो की उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए, सफाई मित्र की बायोमेट्रिक उपस्थिति के पश्चात कार्य स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिये समस्त स्वास्थ्य अधिकारी व सीएसआई को निर्देशित किया गया, साथ ही समस्त सफाई मित्र व अन्य कर्मचारी निर्धारित युनिफार्म में मय परिचय पत्र के अपने कार्य स्थल पर उपस्थिति रहे यह भी निर्देशित किया गया।
ओपन प्लॉट पर कचरा डालने वालों पर होगी कार्रवाई
आयुक्त द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, शहर के बाजारो व व्यवसायिक क्षेत्रो के साथ ही कालोनी की गलियों की अभियान चलाने सफाई कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही ग्रीन वेस्ट को निर्धारित स्थान से संग्रहित कर, उसे ट्रेचिंग ग्राउण्ड व सिटी फॉरेस्ट तक पहुंचाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही शहर के ओपन प्लॉट पर कचरा डालने वालो के साथ ही कचरा जलाने वालो के विरूद्ध सीएसआई व दरोगा चालानी कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। इंदौर वायु की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिये आवश्यक है कि कचरा नही जलाया जावे, ऐसा करने वालो के विरूद्ध बडे स्पॉट फाईन करे। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था के तहत यहां-वहां कचरा फैेंकने वाले तथा अमानक स्तर की पोलिथिन व केरीबेग का संग्रहण व विक्रय करने वालो के विरूद्ध स्पॉट फाईन करने के भी निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े- MP Election की तारीख आगे बढ़ने को लेकर वायरल हुआ पत्र, क्या है सच्चाई, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications