जून में हो सकते हैं नगर निकाय और पंचायत के चुनाव, तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग

इंदौर, 12 मई: मध्य प्रदेश में होने वाले नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सियासत का सिलसिला तेज हो चला है, तो वहीं दूसरी तरफ राज्य निर्वाचन आयोग अब इन चुनाव को संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा हुआ नजर आ रहा है, इसके लिए लगातार निर्वाचन आयोग की ओर से बैठकों का दौर जारी है, तो वहीं कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट के बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराने के फैसले के बाद सियासत तेज हो गई है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराने की तैयारियों में जुट गया है, जहां संभवत: जून में निकाय और पंचायत दोनों ही चुनाव को संपन्न कराया जा सकता है.

indore

30 जून तक दोनों चुनाव कराए जा सकते हैं

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी बैठक बुलाई थी, जिसमें पंचायत और निकाय दोनों दोनों ही चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया था. इस बैठक के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा था कि, चुनाव के लिए आयोग तैयार है.

वीसी के जरिए कलेक्टर और अधिकारियों के साथ की बैठक

राज्य निर्वाचन आयोग अब पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहा है, जहां आयोग की ओर से सभी जिलों के कलेक्टर, कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ वीसी के जरिए बैठक की गई, जिसमें सभी जिलों के अधिकारियों से निर्वाचन कार्यो की समीक्षा की गई, तो वहीं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+