Indore: MPPSC ऑफिस पर अनशन कर रहे छात्र की तबियत बिगड़ी, उमंग सिंघार ने जाना हाल
मध्य प्रदेश के इंदौर में विभिन्न मांगों को लेकर MPPSC ऑफिस के बाहर छात्रों का अनशन और धरना-प्रदर्शन जारी है, जहां अनशन कर रहे छात्रों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। छात्रों की तबीयत जहां बिगड़ रही है, तो वहीं राजनीतिक हस्तियों का धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह अनशन पर बैठे छात्रों से मिलने धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों का हाल-चाल जानने के साथ-साथ हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में MPPSC के पीड़ित छात्र लगातार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां पिछले कुछ दिनों से अनशन पर बैठे यह छात्र अपने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध- प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्र पिछले 5 दिनों से MPPSC ऑफिस के बाहर डटे हुए हैं, जहां ठंड में छात्रों का हौसला कम नहीं हो रहा, यहां लगातार छात्रों की संख्या बढ़ती चली जा रही है।
ये हैं छात्रों की प्रमुख मांगे:-
1) 2019 से मुख्य परीक्षा (Mains) की कॉपियां दिखाई जाए एवं मार्कशीट जारी की जाए।
2) Mppsc 2025 में राज्य सेवा में 700 और वन सेवा में 100 पदों के साथ नोटिफिकेशन जारी हो।
3) 2023 राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया जाए।
4) 87/13 फॉर्मूला खत्म करके सभी परिणाम 100 प्रतिशत पर जारी किए जाए।
5) Mppsc की भर्ती प्रक्रिया में नए सुधार जैसे-
- प्रारंभिक परीक्षा में UPSC की तरह एक भी प्रश्न गलत न बनाया जाए।
CGPSC की तरह मुख्य परीक्षा की कॉपी जांची जायें।
इंटरव्यू के मार्क्स कम करके बिना कैटेगरी और सरनेम के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ इंटरव्यू आयोजित हो।
जब तक हमारी इन मांगों का आयोग लिखित में पूरी करने का आश्वासन नहीं देता तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
ये भी पढ़े- Indore में छात्रों ने किया MPPSC ऑफिस का घेराव, सरकार को दिया सख्त अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications