Indore में छात्रों ने किया MPPSC ऑफिस का घेराव, सरकार को दिया सख्त अल्टीमेटम

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में MPPSC के पीड़ित छात्र लगातार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां पिछले कुछ दिनों से अनशन पर बैठे यह छात्र अपने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध- प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्र पिछले 5 दिनों से MPPSC ऑफिस के बाहर डटे हुए हैं, जहां ठंड में छात्रों का हौसला कम नहीं हो रहा, यहां लगातार छात्रों की संख्या बढ़ती चली जा रही है।

Indore

आमरण अनशन पर बैठे छात्र डॉ. कुलदीप सरकार बताते हैं कि, हम लोगों की कुछ प्रमुख मांगे हैं, 2019 से आयोग ने 13% पोस्ट होल्ड कर रखी है। आरक्षण का मामला बात कर, 2024 अब खत्म होने आना आया है, लगभग 6 साल हो गए हैं, अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया है। 5 लाख बच्चे परीक्षा के लिए आते हैं, जिसमें से मात्र 70 से 80 सीट बचती हैं। 5 लाख लोग 70 से 80 सीटों का क्या करेंगे?, हमें समोसा चाट बनाना भी नहीं आता, वरना हम पकोड़े तल लेते।

Indore1

डॉ. कुलदीप सरकार बताते हैं कि, जिन बच्चों ने 3 से 4 साल इसे दे दिए हैं। वह अब कहीं के नहीं रह गए, उनके पास इसे करने के अलावा कोई चारा नहीं है। सरकार को हमारा यही अल्टीमेटम है कि, आप दिन प्रतिदिन अपनी छवि खराब कर रहे हैं, विधानसभा में हमने आपको बहुमत दिया यह सोचकर कि आप सुशासन लाएंगे, लेकिन हमें सुशासन-कुशासन कुछ देखने नहीं मिल रहा है।

ये हैं छात्रों की प्रमुख मांगे:-

1) 2019 से मुख्य परीक्षा (Mains) की कॉपियां दिखाई जाए एवं मार्कशीट जारी की जाए।

2) Mppsc 2025 में राज्य सेवा में 700 और वन सेवा में 100 पदों के साथ नोटिफिकेशन जारी हो।

3) 2023 राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया जाए।

4) 87/13 फॉर्मूला खत्म करके सभी परिणाम 100 प्रतिशत पर जारी किए जाए।

5) Mppsc की भर्ती प्रक्रिया में नए सुधार जैसे-

- प्रारंभिक परीक्षा में UPSC की तरह एक भी प्रश्न गलत न बनाया जाए।

CGPSC की तरह मुख्य परीक्षा की कॉपी जांची जायें।

इंटरव्यू के मार्क्स कम करके बिना कैटेगरी और सरनेम के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ इंटरव्यू आयोजित हो।

जब तक हमारी इन मांगों का आयोग लिखित में पूरी करने का आश्वासन नहीं देता तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

ये भी पढ़े- Indore: कांग्रेस कार्यालय घेरने पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका, जमकर हुआ हंगामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+