MP Weather News: गुरु चांडाल योग ने रोकी MP में बारिश, सितंबर में इस दिन से बरसेंगे बदरा
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून एक्टिव होता दिखाई नहीं दे रहा, यही कारण है कि मानसून की बेरुखी के चलते किसानों के चेहरे पर जहां चिंता है तो वहीं आमजन भी परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच अब मानसून की बेरुखी को लेकर अलग-अलग आकलन सामने आ रहे हैं, जहां ज्योतिषाचार्य की माने तो मानसून की बेरुखी का कारण गुरु चांडाल योग है।
इतना ही नहीं ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा बताते हैं कि, आगामी 20 सितंबर के बाद से एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। साथ ही वे बताते हैं कि, आने वाले दिनों में बारिश का आंकड़ा पूरा हो जाएगा।

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य?
ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा बताते हैं कि, मेष राशि में जो राहु और बृहस्पति का एक ग्रहण योग बना हुआ है, जिसे गुरु चांडाल योग कहते हैं, यह बने हुए 6 महीने हो गए हैं, लेकिन जब बृहस्पति पीड़ित होता है, तो मौसम में उतनी सुगमता नहीं रहती, और अति वृष्टि के साथ ही अनावृष्टि की व्यवस्था बैठती है। साथ ही बुद्ध और शुक्र ग्रह पर जब बृहस्पति की दृष्टि आती है तो बारिश के योग बनते हैं, लेकिन बुद्ध और शुक्र जब मंगल के साथ बैठते हैं तो उन पर यदि मंगल की दृष्टि आती है तो बाढ़ जैसी स्थिति आती है, और कहीं-कहीं बारिश होती है, और सूखा पड़ता है। अभी ऐसी व्यवस्था बैठी हुई है। सितंबर महीने के 15 से 20 दिन ऐसे ही निकलेंगे, जिसके बाद 20 सितंबर के बाद से ऐसी स्थिति बनेगी जिसमें बारिश होगी।
Recommended Video
मौसम वैज्ञानिकों का ऐसा है आंकलन
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, साउथवेस्ट मानसून का जो ट्रेड जोन है, वह ऊपरी क्षेत्रों में है, जिसकी वजह से बारिश नहीं हो पा रही है। साथ ही कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस या साइक्लोनिक सरकुलेशन मध्य प्रदेश के आसपास नहीं है। इस कारण अभी बारिश नहीं हो रही, आने वाले दिनों में एक साइकलोनिक सरकुलेशन वाया बंगाल की ओर उठा है, जिसकी वजह से साउथ के साथ ही उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है, जिसका इफेक्ट मध्य प्रदेश में भी रहेगा, जहां 7 से 8 सितंबर से बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़े- MP Weather News: बारिश पर लगे ब्रेक से किसान परेशान, अब जल्द बरसेंगे बदरा, कैसे बचेगी सोयाबीन, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications