Indore News: आखिरकार, स्कूलों का बदला टाइमिंग, गर्मी में अब इस समय लगेगी कक्षाएं
मध्य प्रदेश के इंदौर में तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते तापमान से जनजीवन अस्त व्यक्त नजर आ रहा है। इधर, लगातार बढ़ते तापमान के बीच भरी दोपहरी में स्कूलों की छुट्टी हो रही है, जहां ऐसे में छोटे बच्चे भरी गर्मी में घर से आने और जाने के लिए मजबूर नजर आ रहे हैं। वहीं अब कलेक्टर ने स्कूलों का समय बदलने कि मांग की है।
इंदौर में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच चल रहा है, जहां ऐसी स्थिति में शहर के कुछ स्कूल सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 तक लग रहे हैं। दोपहर 2 बजे के वक्त तापमान अपने अधिकतम आंकड़े पर होता है, और ऐसे में बच्चे, स्कूल से घर जाने के लिए मजबूर होते हैं। ऐसे में पालक और बच्चे दोनों ही असहज नजर आते हैं।

कुछ ऐसा है आदेश
लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र.भोपाल द्वारा स्थानीय परिस्थिति अनुसार शाला संचालन हेतु समय निर्धारण के संबंध में प्रदत्त निर्देश के अनुकम में जिला इंदौर अन्तर्गत ग्रीष्म ऋतु के कारण दोपहर के तापमान में लगातार वृध्दि के कारण सी.बी.एस.ई./ माध्यमिक शिक्षा मण्डल / अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त होकर जिले में सचालित समस्त शासकीय/अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडने की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 30.04.2025 तक छात्र हित में कक्षा नर्सरी से कक्षा 08 तक के समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन करते हुए आदेशित किया जाता है कि दोपहर 12.00 बजे के पश्चात कोई भी विद्यालय संचालित नहीं होगा। इस अवधि में परीक्षाएँ एवं मूल्यांकन संबंधी कार्य निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत संचालित रहेंगें। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
महापौर ने लिखा था पत्र
महापौर ने अपने पत्र में लिखा था कि, वर्तमान में इन्दौर शहर में भीषण गर्मी हो रही है साथ ही लू भी चल रही है। विद्यालय के विद्यार्थियों को इस भीषण गर्मी का सामना करना पड रहा है जिसके कारण उनका स्वास्थ खराब होने की संभावना है। अतः भीषण गर्मी को देखते हुए समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया जाना उचित होगा।
लगातार बढ़ती गर्मी के चलते जहां एक तरफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं इंदौर में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच स्कूली बच्चे धूप में तपते हुए स्कूल आने और जाने को मजबूर हैं। इंदौर के आसपास अलग-अलग जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है, जहां दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल लगाने के आदेश हैं, तो वहीं इंदौर में स्कूल दोपहर 2 तक लगाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तपती गर्मी में स्कूल आने और जाने को मजबूर बच्चे और उनके पालक अब प्रशासन से लगातार समय बदलने की गुहार लगाते नजर आ रहे थे।
मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी अपना प्रकोप दिखाते हुए कहर बरपा रही है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी अब लोगों को परेशान कर रही है। लगातार गर्म हवाओं के प्रकोप के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान आना 40 डिग्री को पार कर चुका है, तो वहीं आने वाले दिनों में यह तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश का मौसम कुछ इसी तरह का बना रह सकता है, जहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी भोपाल समेत कुछ जिलों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, आने वाले वक्त में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में इन दिनों गर्मी रफ्तार पकड़ रही है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी अब लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के अलग-अलग देशों के साथ-साथ इंदौर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी, जहां इंदौर में लगातार बढ़ता तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश के इंदौर में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला देखने मिल सकता है, जहां वर्तमान में चल रहा तापमान 39 डिग्री अब 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी के साथ-साथ आने वाले दिनों में यह तापमान 40 डिग्री से बढ़कर 45 डिग्री तक जाने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: महापौर ने लिखा कलेक्टर को पत्र, दिया कुछ ऐसा सुझाव












Click it and Unblock the Notifications