MP News: नाइजीरियन आरोपी को पकड़ना पुलिस को भारी पड़ा, मेहमान नवाजी में खर्च हुए 5 लाख रुपए
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां शहर के एक थाने में नाइजीरियन आरोपी को रखना पुलिस को महंगा पड़ गया, युवक को वापस उसके देश भेजने तक की प्रक्रिया में पुलिस को 5 लाख रूपए तक खर्च करने पड़े हैं।
युवक ने वृद्धा से ऑनलाइन ठगी की थी, जिसके बाद पांच माह से वीजा नहीं मिलने के कारण उसे पुलिस को मेहमान की तरह रखना पड़ा है। इस कारण युवक की मेहमान नवाजी में पुलिस ने अब तक 5 लाख रुपए खर्च कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, वृद्धा से ऑनलाइन धोखाधड़ी में साइबर सेल ने दिल्ली से आरोपी विज्डम ओबिन्ना चिमिजी को गिरफ्तार किया था, साइबर की जांच के बाद करीब दो साल जेल में काटने के बाद विज्डम के वकील ने उसका केस लड़ा, कोर्ट में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जिन धाराओं में केस दर्ज किया था, उसमें एक भी साक्ष्य नहीं उपलब्ध करवा सकी, इस पर पांच माह पूर्व कोर्ट ने आरोपी विज्डम को दोष मुक्त कर दिया, सिर्फ मोबाइल सिम और आईपी एड्रेस के आधार पर इंदौर पुलिस ने उसे मुलजिम बनाकर दो साल जेल में कटवा दिए।
दोष मुक्त होने के बाद उसका वीजा और इमरजेंसी ट्रेवलिंग सर्टिफिकेट न मिल पाने से पुलिस को उसे मेहमानों की तरह थाने में एक कमरा देकर खाने-पीने, रहने तक की व्यवस्था शासकीय खर्च पर करनी पड़ी। उसकी निगरानी में 4 महीनों तक एक गार्ड भी रखना पड़ा। फिलहाल, अब पुलिस ने आरोपी का वीजा बनवा दिया ही और जल्द उसे उसके देश भेजा जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore News: पत्नी देगी बेरोजगार पति को गुजारा भत्ता, कोर्ट ने सुनाया फैसला












Click it and Unblock the Notifications