Indore News: पुलिस ने ढूंढे चोरी के मोबाईल, इनमें कहीं आपका फोन तो नहीं है शामिल, जानिए
मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस क्राइम ब्रांच की प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। लगभग, 25 लाख़ रूपये कीमत के 115 गुम मोबाईल फोन, ढूंढकर आवेदकों को वापस किए।
गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशों से बरामद किये गए है। इंदौर पुलिस ने वर्ष 2024 में अभी तक कुल 986 गुम मोबाईल आवेदकों को वापस कर उनके चेहरे की मुस्कान लौटाई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध, इंदौर पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। 700 लापरवाह वाहन चालकों की गाड़ी जप्त कर 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा देर रात्रि में कॉम्बिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1981 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 1195 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान
मध्यप्रदेश के इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके तहत ऐसे अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 10 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व 1000 रुपये के नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी, और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह व उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस क्राइम ब्रांच की प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। लगभग, 25 लाख़ रूपये कीमत के 115 गुम मोबाईल फोन, ढूंढकर आवेदकों को वापस किए।
ये भी पढ़े- Indore News: पॉलीथिन का उपयोग भारी पड़ा, नगर निगम ने लगाया तगड़ा जुर्माना












Click it and Unblock the Notifications