Indore News: पॉलीथिन का उपयोग भारी पड़ा, नगर निगम ने लगाया तगड़ा जुर्माना
मध्यप्रदेश में इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश अनुसार शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता के लिए अमानक पॉलिथीन पाए जाने तथा सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर चिपकाने पर स्पॉट फाइन करने की कार्यवाही लगातार जारी है।
अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि, आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश के क्रम में लोहा मंडी स्थित मक्सी तराना ट्रांसपोर्ट पर स्वास्थ्य अधिकारी गोतम भाटिया, सी एस आई 02 अनिल सिरसिया द्वारा जानकारी मिलने पर डिस्पोजल, थर्माकोल, दोने के दो कार्टून पाए जाने पर ट्रांसपोर्टर पर 15000 रुपए के स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई, और डिस्पोजल को मंगवाने वाले मालिक की सर्चिंग की जा रही है।

इसी प्रकार झोन 16 एवं 20 मे 8253059316 मोबाइल नंबर से (दू-व्हीलर चलाने हेतु व्यक्ती की आवश्यकता है) के विषय मे पोस्टर चिपकाए गए जिसके सन्दर्भ मे स्वास्थ अधिकारी पुरूषोत्तम दुबे, सी एस आई सौरभ साहू, सहायक सी एस आई सुमित पटेल के द्वारा वार्ड 15 के कुसुम जेन हाइ लिंक सोसायटी पर 8000 रु की चलानी कार्रवाई की गई एवं समझाईश दी गई की, आगे ऐसा करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मध्यप्रदेश के में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार एम.जी. रोड (56 दुकान) से पलासिया चौराहे तक फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में प्रदीप सोनी (एसडीएम), हिंदू मुवेल (एसीपी), गीतेश तिवारी (भवन अधिकारी), जीशान चिश्ती (भवन निरीक्षक), कर्मेंद्र जांगिड़ (सीएसआई), मुकेश खरे (रिमूवल सुपरवाइजर) एवं समस्त रिमूवल टीम उपस्थित थीं।
जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए 20 दुकानों को खाली कराया गया। फुटपाथ पर बनी 2 अवैध दुकानों को हटाया गया, फुटपाथ पर स्थापित अवैध संकेतकों को हटाने की कार्रवाई की गई तथा अतिक्रमणकर्ताओं पर 23 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई कि गई।
जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई यातायात को सुगम बनाने और नागरिकों के लिए फुटपाथ को सुरक्षित एवं उपयोगी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान में नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग का सराहनीय सहयोग रहा।
ये भी पढ़े- Indore: 'मिया भाई की चाल, अब 'श्री राम नगर', सनातनी विधायक ने बदला कॉलोनी का नाम












Click it and Unblock the Notifications