Indore News: सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट के लिए एडमिन जिम्मेदार, इन पर होगी कार्रवाई
मध्यप्रदेश के इंदौर में वॉट्सअप, फेसबुक व सोशल मीडिया के अन्य साधनों से आपत्तिजनक पोस्ट करने एवं धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
अपर जिला दण्डाधिकारी के.आर. बड़ोले ने इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा_163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिये है।

जारी आदेश के अनुसार आपत्तिजनक संदेश, फोटो या वीडियों को फारवर्ड करने अथवा पोस्ट करने पर ग्रुप एडमिन तथा संदेश प्रसारित करने वाले के विरूद्ध यह दण्डात्मक कार्यवाही होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्यवाही की जायेगी।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
फेसबुक संचालन करने वाले नागरिक तथा वॉट्सअप ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले संदेश के लिए जिम्मेदार होंगे। अतः वे स्वयं ऐसा कोई विवादास्पद संदेश न तो खुद प्रसारित करे और ना ही अपने ग्रुप के सदस्यों को ऐसा करने दें। यदि वॉट्सअप ग्रुप में कोई आपत्तिजनक संदेश ग्रुप के किसी भी सदस्य द्वारा प्रसारित किया जाता है तो एडमिन की जिम्मेदारी होगी कि वह इसके संबंध में निकटतम पुलिस थाने को सूचित करे। ऐसा न करने पर ग्रुप एडमिन घटना के लिए जिम्मेदार माना जायेगा। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे वॉट्सअप अथवा फेसबुक पर किसी धर्म सम्प्रदाय के संबंध में आपत्तिजनक संदेश या चित्र फारवर्ड न करे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया
मध्यप्रदेश के इंदौर में फर्जी Digital Arrest के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग के सूरत (गुजरात) एवं मैहर (मध्यप्रदेश) के कुल 04 आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार हुए हैं। महिला फरियादिया के साथ 01 करोड़ 60 लाख रू की ऑनलाइन ठगी हुई थी।
ये भी पढ़े- Indore News: समय पर नहीं हुआ काम तो कलेक्टर को आया गुस्सा, अधिकारियों को दी सख्त सजा












Click it and Unblock the Notifications