Indore: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के संकेत निकले सही, प्रतापगढ़ से सप्लाई होने वाली ड्रग्स पकड़ाई

मध्यप्रदेश के इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जहां इन्दौर पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़-झालावाड के सप्लायरों से तार जोड़कर, करीब 95 लाख रुपए कीमत की MD ड्रग्स (अवैध मादक पदार्थ) पकडने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी तस्कर से 989 ग्राम एम.डी. ड्रग किमती लगभग 95 लाख रूपये एवं 1 किलो 70 ग्राम डोडा चूरा एवं एक बिना नम्बर की पल्सर मो.सा. किए पुलिस ने जप्त। पुलिस ने ग्राहक बनकर ड्रग्स के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया।

Indore

मध्य प्रदेश के इंदौर समेत आसपास के जिलों में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है, जहां अब एक बार फिर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया है। वहीं पुलिस आगे भी इसी तरह का एक्शन प्लान तैयार कर रही है, जिसके तहत पुलिस अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस ने इससे पहले भी इंदौर-झाबुआ समेत अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ का विक्रय करने वालों की धरपकड़ की थी।

मंत्री विजयवर्गीय ने दिए थे संकेत

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम मोहन यादव के सामने कहा था कि, इंदौर में नशा कारोबार के तार राजस्थान के प्रतापगढ़ से जुड़े हैं। मुझे नाम भी पता है कि, कौन लोग, इस कारोबार के पीछे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि, आप मुख्यमंत्री भी हैं, और इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं। नशे के खिलाफ नकेल कसने के लिए आपको भोपाल से आदेश जारी करने होंगे। इतना ही नहीं विजयवर्गीय ने यहां तक कह दिया कि, अब तक सिर्फ चोरों को पकड़ा है। इस कारोबार के चोरों की मां को भी पकड़िए, नहीं तो यह लोग इंदौर के युवाओं को बर्बाद कर देंगे।

भोपाल और झाबुआ में हुई थी कार्रवाई

मध्य प्रदेश के भोपाल में लगभग 1800 करोड़ की ड्रग्स बरामद होने के बाद अब मध्य प्रदेश के ही झाबुआ जिले से 168 करोड रुपए की ड्रग्स जप्त की गई है। झाबुआ जिले के मेघनगर में स्थित फैक्ट्री पर यह कार्रवाई की गई है, जिसके बाद यहां से बड़ी मात्रा में ड्रग्स जप्त की गई है।

शनिवार को यहां डायरेक्टरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी (डीआरआई) की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में दबिश दी थी, जहां लगभग 36 किलो ड्रग पाउडर और 46 किलो लिक्विड के रूप में ड्रग पाउडर जप्त किया गया है। लगभग 112 किलो ड्रग्स की यहां पर जप्ती की गई है।

ये भी पढ़े- Indore News: बस से मिला मावा निकला नकली, कहीं आपके घर तक तो नहीं पहुंचा, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+