Indore News: बस से मिला मावा निकला नकली, कहीं आपके घर तक तो नहीं पहुंचा, जानिए
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर गौरव बैनल एवं खाद्य- औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के गठित दलों द्वारा सतत रूप से कार्यवाही की जा रही है।
विभाग को प्राप्त सूचना अनुसार यश ट्रेवल्स की एक बस जिसका नंबर MP41P9512 है, में ग्वालियर से मावा भरकर विक्रय के लिये आ रहा है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा उक्त बस को लगातार ट्रैक किया गया और तीन इमली बस स्टैंड पर उक्त बस की जाँच करने पर पाया कि बोरियों में मावा और मिठाई (हलवा एवं बर्फी) रखा हुआ है।
प्रारंभिक जाँच में उक्त खाद्य पदार्थ मिलावटी और अमानक स्तर के प्रतीत होने पर मावा, हलवा और बर्फी के कुल 09 नमूने लिए गए थे, जिनमे से 04 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से मावा के 02 नमूने अमानक पाए गए है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार तथा अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में इंदौर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों के सघन जाँच की कार्रवाई लगातार जारी है। की जा रही है। इसी कड़ी में आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मावा जप्त किया गया।
बताया गया कि, खाद्य सुरक्षा प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बस से ग्वालियर से मावा भरकर विक्रय हेतु इंदौर लाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा उक्त बस को लगातार ट्रैक किया गया और तीन इमली बस स्टैंड पर उक्त बस की जाँच करने पर पाया कि बोरियों में मावा और मिठाई (हलवा एवं बर्फी) रखा हुआ है।
प्रारंभिक जाँच में उक्त खाद्य पदार्थ मिलावटी और अमानक स्तर के प्रतीत होने पर मावा, हलवा और बर्फी के कुल 09 नमूने लिए गए तथा लगभग 1000 किलोग्राम खाद्य पदार्थ को जब्त किया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जायेगा, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।
ये भी पढ़े- MP News: दिवाली पर मिठाई खाने वाले हो जाएं सावधान, नकली मावा करेगा परेशान
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज












Click it and Unblock the Notifications