Indore News: नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, इस नंबर पर दें सकते हैं सूचना
नशामुक्त इंदौर की दिशा में पुलिस आगे बढ़ रही है, जहां नशे पर कड़ा प्रहार हेतु इन्दौर पुलिस की नई पहल शुरू हो गई है। समाज को नशामुक्त करने के उद्देश्य से "नया सवेरा-एक नई शुरुआत" कार्यक्रम के तहत हेल्प डेस्क व हेल्पलाइन का किया जाएगा, पुलिस कमिश्नरेट इंदौर में संचालन किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया की, आम नागरिक हेल्पलाईन नंबर-7049108852 पर संपर्क कर, शहर में नशा का कारोबार करने वाले, नशे करने वाले तथा वह स्थान जहाँ पर नशाखोरी होती है, की दे सकते है सूचना। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रहेगा तथा सही सूचना होने पर दिया जावेगा, उचित ईनाम।

Opration Eagle Claw के तहत, अवैध नशे के कारोबार व इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में अवैध नशे पर कड़े प्रहार के तहत इंदौर पुलिस नगरीय ज़ोन-02 की ऑपरेशन SWIFT KILL के तहत कार्रवाई निरंतर जारी है। एसीपी परदेशीपुरा के नेतृत्व में थाना परदेशीपुरा एवं एमआईजी की कार्यवाही में कई ड्रग्स पेडलर्स पर एक साथ दबीश में लगभग 2 दर्जन नशे में संलिप्त आरोपी आएं गिरफ्त में आए हैं। पकड़े गए पेडलरों मे 03 महिलाएं भी है शामिल हैं। सुनसान इलाकों एवं अंधेरे स्थानों पर एकत्रित होकर नशीले पदार्थ का सेवन एवं विक्रय करते थे।
इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच द्वारा cyber advisory के तहत महत्वपूर्ण video जारी किया है जिसमें Google से कस्टमर केयर/हेल्पलाइन नंबर सर्च करने के दौरान वर्तमान में हो रही ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूकता हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
Google से customer care नम्बर प्राप्त करने पर ऑनलाइन ठगी की इंदौर पुलिस को वर्ष 2024 में सैकड़ों शिकायते प्राप्त हुई है, जिनमे क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा 38 लाख से अधिक की राशि सकुशल आवेदकों वापस भी कराई गई है।
ये भी पढ़े- Indore News: कहीं फौजी तो कहीं स्टूडेंट के दिल ने धोखा दिया, कैसे होगा बचाव, जानिए












Click it and Unblock the Notifications