Indore News: कहीं फौजी तो कहीं स्टूडेंट के दिल ने धोखा दिया, कैसे होगा बचाव, जानिए
Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कार्डियक अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां कार्डियक अरेस्ट के चलते लोग दम तोड़ रहे हैं। हाल ही में रिटायर्ड फौजी का योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान मंचन करते-करते दम निकल गया था, तो वहीं इससे पहले शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्टूडेंट को कार्डियक अरेस्ट के मामले सामने आए थे।
कार्डियक अरेस्ट के लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब आम जनजीवन चिंतित है, जहां लोग लगातार कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय अपना रहे हैं। इतना ही नहीं दिल के डॉक्टर के पास भी लगातार मरीजों की संख्या पहुंच रही है, जो अपने-अपने दिल का इलाज करना चाहती है।

मंचन करते हुए निकला दम
हाल ही में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से कार्डियक अरेस्ट का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। दरअसल, यहां योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान एक रिटायर्ड फौजी मां तुझे सलाम गाने पर प्रस्तुति दे रहे थे, तभी अचानक प्रस्तुति देते वक्त रिटायर्ड फौजी जमीन पर गिर गए। वहीं थोड़ी ही देर बाद रिटायर्ड फौजी ने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोग रिटायर्ड फौजी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि, रिटायर्ड फौजी हर साल इसी तरह अलग-अलग गानों पर देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देते थे, तो वहीं रिटायर्ड फौजी की अचानक मौत हो जाने के बाद अब शहर वासी शोक की स्थिति में नजर आ रहे हैं।
स्टूडेंट्स हुए हादसे का शिकार
इंदौर में साइलेंट अटैक का मामला सामने आया था, जहां शहर के अलग अलग इलाकों में रहने वाले 17 साल और 22 साल के युवाओं ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया था। दोनों ही युवाओं को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी, ना ही इन युवाओं के परिवार में किसी को कोई बीमारी थी, बावजूद इसके दोनों ही युवाओं का कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ देना सभी के लिए चिंता बन गया है।
शहर में इन दिनों लगातार साइलेंट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं, जहां से पहले भी लगातार साइलेंट अटैक के अलग-अलग मामले सामने आए थे। वहीं अब एक बार फिर साइलेंट अटैक का मामला सामने आया है, जिसमें 17 और 22 साल के युवाओं ने दम तोड़ दिया है, शहर में लगातार बढ़ते कार्डियक अरेस्ट के मामले अब चिंता बनते चले जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने दिया प्रेमी के बच्चे को जन्म, ससुराल वाले चौंके












Click it and Unblock the Notifications