Indore news: इंदौर की इस कॉलोनी में घूमता दिखा तेंदुआ, CCTV में कैद हुई चहलकदमी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर तेंदुए का मूवमेंट देखने मिला है, जहां अबकी बार तेंदुए का मूवमेंट शहर के बायपास से लगी कॉलोनी सिल्वर स्प्रिंग फेस 2 में दिखाई दिया है। कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे में जैसे ही तेंदुए की चहल कदमी रिकॉर्ड हुई, वैसे ही कॉलोनी में रहने वाले लोग दहशत में आ गए।
शहर के बायपास से लगी कॉलोनी सिल्वर स्प्रिंग फेस 2 में पिछले चार दिनों से तेंदुए की चहल कदमी दिखाई दे रही है, जहां कॉलोनी में लगे अलग-अलग CCTV कैमरे में यह चहल कदमी रिकॉर्ड हुई है। वहीं CCTV कैमरे में कैद हुई चहल कदमी देखते हुए अब कॉलोनी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, तो वहीं वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

कुछ ऐसा है मामला
शहर के बायपास स्थित सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी में उस वक्त दहशत मच गई जब फेस 2 में कुछ लोगों को तेंदुए की चहल कदमी दिखाई दी। वहीं चहल कदमी होते ही कॉलोनी में रह रहे लोगों ने अपने CCTV कैमरे खंगाले तो उसमें तेंदुए का मूवमेंट दिखाई दिया। वहीं अब तेंदुए का मूवमेंट होने की जानकारी वन विभाग को दी गई है। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पगमार्क लेने के साथ-साथ कॉलोनी के कुछ स्थानों पर पिंजरे लगा दिए हैं। वहीं अब संभावना जागी जा रही है कि, जल्द ही तेंदुआ कॉलोनी में लगे पिंजरे में कैद हो जाएगा। वहीं इस पूरे घटनाक्रम से कॉलोनी में रह रहे लोग अब दहशत में नजर आ रहे हैं।
लगातार हो रहा मूवमेंट
इंदौर में लगातार तेंदुए और बाघ का मूवमेंट देखा जा रहा है, जहां इससे पहले भी अलग-अलग क्षेत्र में बाघ और तेंदुए का मूवमेंट देखा गया था। वन विभाग के अधिकारियों के माने तो महू से लगे चोरल और सिमरोल वन रेंज के कारण लगातार इंदौर में वन्य जीवों का आना-जाना लगा रहता है। इससे पहले भी इंदौर के पास महू में बाघ का मूवमेंट देखने मिला था, जहां महू के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में बाघ नजर आया था। वहीं अब एक बार फिर बायपास की सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी में तेंदुए का मूवमेंट देखने मिल रहा है, जहां तेंदुए की दिखाई देने के बाद उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरे लगाएं गए हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain news: कार्तिक मेले में बिकने आए गधे और खच्चर, सलमान और आलिया की कीमत 45 हजार पार












Click it and Unblock the Notifications