MP में सरकार बनने पर डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है BJP, इन्हें मिल सकता है मौका
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां अब मतगणना को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है. वहीं अब BJP और कांग्रेस दोनों ही दल मतगणना के साथ-साथ सरकार बनाने पर मंथन करते नजर आ रहे हैं. वहीं सरकार बनाने को लेकर अलग-अलग समीकरण पर बात होनी शुरू भी हो गई है.
राजधानी भोपाल में BJP और कांग्रेस दोनों ही दल अलग-अलग मुद्दों पर मंथन करते और खास प्लान तैयार करते नजर आ रहे हैं. वहीं सियासी गलियारों में चली सुर्खियों को सुना जाए तो इसमें इस बात को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है की अबकी बार यदी सरकार बनती है तो BJP और कांग्रेस दोनों ही दल डिप्टी सीएम बनाने की ओर देख सकते हैं.

BJP से इन्हें मिल सकता है मौका
सियासत के जानकारों की माने तो दूसरे राज्यों में BJP ने जिस प्लानिंग के तहत डिप्टी सीएम का फॉर्मूला अपनाया है, वहीं सक्सेसफुल साबित होता भी दिखाई दिया है, यही कारण है की एमपी में भी अबकी बार सरकार बनने पर संगठन डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर विचार कर सकता है. वहीं यदी संगठन डिप्टी सीएम बनाने की ओर देखता है इसके लिए संगठन को कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव और तुलसी सिलावट जैसे नेता नजर आ सकते हैं.
ये है सियासी समीकरण
सियासत के जानकारों की माने तो संगठन की ओर से डिप्टी सीएम बनाने की सबसे पहली और खास वजह उन सियासी समीकरणों को साधना है, जिसका उपयोग लोकसभा चुनाव में किया जा सके. वहीं एक से ज्यादा नेता को तो सीएम बनाया नहीं जा सकता इसलिए दो या तीन नेताओं को संगठन डिप्टी सीएम की कुर्सी देकर नाराजगी दूर करने का काम करता है. इसके अलावा जातिगत समीकरण को साधने के लिए भी संगठन डिप्टी सीएम फॉर्मूला अपना सकता है.
ये भी पढ़े- Indore news: कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ये उनका फ्रस्ट्रेशन है












Click it and Unblock the Notifications