Indore News: कांग्रेस का महामंथन, खास प्लान के साथ सियासत का मैदान संभालने की तैयारी पूरी

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ सियासत का मैदान संभालने के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में कांग्रेस की विधानसभा वार बैठकें आयोजित की गई हैं.

इस बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अलग-अलग विधानसभा वार बैठकें लेकर विधानसभा से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देने का खास प्लान तैयार किया है.

Indore

बैठक में खास प्लान तैयार हुआ

गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रभारी अवनीश भार्गव, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, रवि जोशी, सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, चिंटू चौकसे, पंडित कृपा शंकर शुक्ला समेत कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक लेने आए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बताया कि, कांग्रेस एकजुट है, कहीं कोई दिक्कत नहीं है. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में हम सभी काम कर रहे हैं, जिस तरह से देश में कांग्रेस को मजबूती मिली है, उससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह वर्धन हुआ है.

विधानसभा वार बैठके संपन्न हुई

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढ़ा ने बताया कि, विधानसभा एक की बैठक सुबह 11:30 से 1:00 बजे तक विधानसभा तीन की बैठक दोपहर 1:00 से 2.30 बजे तक विधानसभा दो की बैठक 2.30 बजे से 4:00 बजे तक विधानसभा पांच की बैठक 4 से 5:30 बजे तक एवं अंत में विधानसभा चार की बैठक 5:30 बजे से 7:00 तक कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित की गई है. बैठक में विधानसभा प्रभारीकरण, पार्षद गण,ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्ष, मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। बैठक में संगठात्मक विषयों पर चर्चा की जा रही है। बैठक की रिपोर्ट मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को प्रेषित की जाएगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तोमध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ सियासत का मैदान संभालने के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में कांग्रेस की विधानसभा वार बैठकें आयोजित की गई हैं.

ये भी पढ़े- 'जनता की आशाओं पर खरे उतरें...' इंदौर से ओम बिरला का सभी दलों को खास संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+