Indore News: कांग्रेस ने पकड़ा BJP का झूठ, यात्रा निकालकर करेगी पर्दाफाश

मध्यप्रदेश के इंदौर में कांग्रेस की ओर से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 30 सितंबर (सोमवार) को प्रातः 11 बजे गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय यशवंत रोड से एक पर्दाफाश पदयात्रा निकाली जाएगी, जो कलेक्टर कार्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार में भय, भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई व बढ़ाती हुई नशाखोरी व बढ़ाते हुए अपराधों एवं जनता, युवा, किसान, व्यापारी, मजदूर, छात्र व छात्राएं, मध्यम वर्ग त्रस्त है, और भाजपा सरकार एवं अधिकारी मस्त हैं।

Indore

यादव ने बताया है कि, भाजपा सरकार में जनता त्रस्त है, भाजपा सरकार एवं अधिकारी मस्त हैं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध,150 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला एवं युग पुरुष आश्रम में हुई बच्चों की मौत में दोषियों पर कार्रवाई नहीं करना, नर्सिंग कॉलेज घोटाला छात्रों का भविष्य बर्बाद करना, इंदौर के आयडेलिक कॉलेज के संचालक अक्षय बम एवं कॉलेज पर कार्रवाई नहीं करना, मेडिकल कॉलेज में घटिया निर्माण घोटाला,शहर में बढ़ती नशाखोरी एवं महिलाओं,बच्चियों के साथ हो रही घटना, लूट, डकैती, हिंसा, चोरी, वाहन चोरी, मंगलसूत्र, चेन लूटी जा रही है, शराब की दुकानों के सामने सड़क पर शराब पीने की खुली छूट दी जा रही है, इंदौर शहर भर में एक लाख से अधिक सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे से जनता त्रस्त है।

यादव ने बताया है कि, भाजपा सरकार के राज में सबसे महंगा पेट्रोल, डीजल, गैस की टंकी, सबसे महंगा वाहन पंजीयन, सबसे महंगी स्कूल शिक्षा, सबसे महंगी बिजली, सबसे महंगी खाद्य सामग्री, सबसे महंगी स्वास्थ्य सुविधाएं एवं प्राइवेट अस्पताल, जांच लिबोरेटरी में इलाज के दौरान भारी बिल बनाकर खुले आम लूटपाट में मध्यप्रदेश इंदौर कुख्यात है, मध्यप्रदेश बलात्कार और यौन शोषण के मामले में देश में नंबर वन पर रहा है, वह मध्यप्रदेश पर वर्तमान में कई लाख करोड़ का कर्जा है लगातार नया कर्ज लिया जा रहा है। मध्यप्रदेश के हर व्यक्ति पर 42000 हजार से अधिक का कर्जा है।

यादव ने बताया की, मध्यप्रदेश मे पिछले कई वर्षों से कोई भर्ती परीक्षा नहीं हुई है, सविंदा कर्मचारियों का कोई भविष्य नहीं है सूट-बूट की लूट, सिर्फ प्रचार और परिवारवाद, सबके साथ विश्वासघात, खुद का विकास, युवा मांगे रोजगार, भाजपा सरकार कराये इंतजार, खुद के मन की बात, गरीब के पेट पर लात, किसान मांगे सही दाम, भाजपा सरकार रही नाकाम, ना मान ना सम्मान, महिलाओं को हुआ अपमान,मांग पोषण हुआ शोषण, मिला भाषण, मांग या अधिकार, मिला सिर्फ अंधकार, सत्ता की भूख में किया लोकतंत्र का विनाश, ना राष्ट्र उत्थान, ना विश्व में सम्मान,ना मिली नौकरी, ना बची जान, भर्ती घोटाला की भेंट चड्ढा नौजवान, पटवारी भर्ती घोटाला, व्यापम महाघोटाला, पैरा मेडिकल छात्रवृत्ति घोटाला, एनएचएम पेपर लीक घोटाला, पोषण आहार घोटाला आदि मांगों को लेकर पर्दाफाश पदयात्रा एवं सत्याग्रह आंदोलन होगा।

यादव ने आगे बताया है कि, भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियो को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। भाजपा नेता अपनी साख बचाने के लिए लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर सदस्यता दिलवा रहे हैं। इसके अंतर्गत शासकीय व प्राइवेट कॉलेज में छात्रों की इच्छा के विरुद्ध उन्हें जबरन भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है, शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसी तरह शासकीय विभागों में भी कर्मचारियों व अधिकारियों को भी जबरिया भाजपा सदस्य बनाया जा रहा है। साथ ही शासकीय कार्यालय के कर्मचारियों को भी लक्ष्य दिया गया है, जिसका कड़ा विरोध हो रहा है। इसी तरह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एवं एनजीओ द्वारा लाडली बहन योजना के लाभ से रोकने की बात कर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित होने का डर दिखाया जा रहा है। शासकीय सार्वजनिक उचित मूल्यो की कंट्रोल दुकानों के पास खड़े होकर भाजपाई राशन पर रोक लगाने की बात कर राशन लेने आई गरीब जनता को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है यह स्वस्थ्य प्रजातंत्र के लिए घातक होकर प्रजातांत्रिक मूल्यों को नष्ट करने वाला कृतज्ञ है।

ये भी पढ़े- 'ये जमीन-आसमान का अंतर...', कमलनाथ से CM मोहन यादव की तुलना पर बोले बाला बच्चन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+