'ये जमीन-आसमान का अंतर...', कमलनाथ से CM मोहन यादव की तुलना पर बोले बाला बच्चन
मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस विधायक बाला बच्चन इंदौर दौरे पर आए, जहां उन्होंने अलग-अलग मुद्दों को लेकर मीडिया से बातचीत की है।
इस दौरान पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने तिरुपति बालाजी के लड्डू प्रसाद में हुई मिलावट को गलत बताते हुए इससे हिंदुओं की भावना आहत होने की बात कही है।

पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने कही ये बात
इंदौर दौरे पर आए पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि, कमलनाथ सरकार का अपना विजन था, कांग्रेस पार्टी की सरकार का अपना विजन था, उसका पार कभी भी वर्तमान की सरकार नहीं पा सकती। मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान की तुलना यदि हम कमलनाथ जी से करें तो मैं समझता हूं, जमीन-आसमान का अंतर होगा। इसी के साथ एलिवेटेड ब्रिज को लेकर पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि, जो बेहतर हो वह काम होना चाहिए।
तिरूपति बालाजी लड्डू मामले को लेकर कही ये बात
पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा की, यह नहीं होना चाहिए, हिंदुओं की भावना को जो ठेस पहुंची है, यह नहीं होना चाहिए। इतना बड़ा धार्मिक स्थान जहां पर एनिमल की चर्बी और मछली के तेल के लड्डू बन रहे हैं, इस पर ध्यान देने की जरूरत है, जहां जो शुद्धता होनी चाहिए, वहां शुद्धता बने रहना चाहिए।
इसी के साथ बीजेपी नेताओं के द्वारा लगातार नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दिए जा रहे बयानों पर पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने अपनी बात रखते हुए बीजेपी नेताओं के बयान पर तीखा पलटवार किया है।
बहरहाल, इंदौर दौरे पर आए पूर्व गृहमंत्री वाला बच्चन की ओर से दिए गए बयानों का कितना असर सियासत पर दिखाई देता है, यह आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- 'नशा करने वालों को उल्टा लटका देना...', पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications