MP By Election Result 2020 : रिजल्ट से पहले ही सांवेर में BJP के तुलसीराम सिलावट की जीत के पोस्टर
इंदौर। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के मतों की गिनती दस नवंबर सुबह आठ से शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के नतीजे भाजपा के लिए चार दिन पहले ही दिवाली मनाने जैसे आते दिख रहे हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए है। मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 3 नवंबर को वोट डाले गए थे।

सांवर से तुलसीराम सिलावट हैं भाजपा प्रत्याशी
सांवेर विधानसभा सीट का रिजल्ट घोषित होने से पहले ही यहां पर भाजपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। वोटों की गिनती में यहां से भाजपा के तुलसीराम सिलावट बढ़त बनाए हुए हैं। पोस्टरों में तुलसी सिलावट को जीत की बधाई दी जा रही है। बताया जा रहा है। कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र को रातों-रात सिलावट की जीत के पोस्टरों से सजाया गया है। उपचुनाव में मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 28 में से भाजपा प्रत्याशी 15 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 7 सीटों पर ही आगे हैं। सुबह दस बजे तक की मतगणना के आंकड़े देख भाजपा खेमे में जश्न का माहौल शुरू हो गया है।
Recommended Video

12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा उपचुनाव 2020 में दांव पर
मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ समेत शिवराज सरकार के 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा उपचुनाव 2020 में दांव पर लगी हुई है, क्योंकि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव जीतकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी, जो सालभर टिक पाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके दो दर्जन विधायक का कांग्रेस से मोहमंग हो गया था और उन्होंने हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इससे कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई थी। फिर शिवराज सिंह चौहान की सत्ता में वापसी हुई।

मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 परिणाम
मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के अब तक के परिणाम के आधार पर तुलसीराम सिलावट, प्रदुम्न सिंह लोधी, मुन्नालाल गोयल, प्रदुम्न सिंह तोमर, बिसाहूलाल, गोविंद राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया के साथ ही इमरती देवी, फूल सिंह बरैया और हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications