Indore news: गोवा के CM प्रमोद सावंत ने की शिवराज सरकार के कामों की तारीफ, कही ये बात

MP Assembly Election 2023 की हलचल तेज है। इस बीच सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का आगमन हुआ, जहां उन्होंने उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में हिस्सा लिया, तो वहीं इंदौर से बीजेपी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

इंदौर स्थित बीजेपी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जन आशीर्वाद यात्रा और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रदेश की शिवराज सरकार के कामों की जमकर सराहना की है।

Indore

सावंत ने कही ये बात

इंदौर स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रदेश की शिवराज सरकार के कामों की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा की, मुझे पता है यहां के हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मामा जी ने बहुत ही अच्छा काम यहां पर करते आए हैं। यहां भी खास तौर पर अंत्योदय तत्व पर काम चलता आया है। हर एक योजना, जो हम कहते हैं कि अंत्योदय तत्वों पर काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार है। इस दौरान प्रेस वार्ता में बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सह प्रवक्ता दीपक जैन टीनू, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी मौजूद रहे।

माता बगलामुखी का लिया आशीर्वाद

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए हैं। वहीं इसके बाद प्रमोद सावंत आकर पहुंचे, जहां उन्होंने माता बगलामुखी के दर्शन और पूजन किए हैं। वहीं इसके बाद प्रमोद सावंत ने इंदौर आकर भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ताओं को संबोधित किया है, जिसमें उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: इंदौर से मराठी मांगे टिकट, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कैंपेन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+