कांग्रेस को ही समाप्त कर दीजिए, समस्या ही समाप्त हो जाएगी...MP की जनता से बोले योगी आदित्यनाथ
MP में विधानसभा चुनाव के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार BJP के बड़े नेता मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दौरे पर आ रहे हैं। वहीं लगातार भाजपा के बड़े नेताओं की अलग-अलग विधानसभाओं में सभाएं भी जारी हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और BJP के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर जनसभाएं की हैं। योगी आदित्यनाथ के सभी कार्यक्रम मालवांचल में रखे गए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आतंकवाद की समस्या का समाधान आतंकवाद की हल से है, अगर आतंकवाद कश्मीर में धारा 370 से है, तो धारा 370 को ही सदैव के लिए समाप्त कर दो, ना रहेगा बांस, ना बजेगी बांसुरी, जब समस्या की जड़ी समाप्त हो जाएगी, देखो बीजेपी तो नहीं कर रही है, 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में ढांचे को हटाकर कह दिया था, जब ढांचा ही नहीं करेगा तो लोग मांग क्या करेंगे। जब आतंकवाद की जड़ ही नहीं रहेगी, तो कश्मीर में धारा 370 ही समाप्त कर दो, समस्या ही समाप्त कर दो, चुनाव में जनता को भी यही करना चाहिए, कांग्रेस को ही समाप्त कर दीजिए, समस्या ही समाप्त हो जाएगी।
चुनाव के लिए BJP तैयार
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
ये भी पढ़े- MP Election: 'मिशन मालवा' पर योगी आदित्यनाथ, इन विधानसभाओं में दिखा रहे दम












Click it and Unblock the Notifications