Indore मनाएगा वोटिंग का त्यौहार, गरबा पांडालों और कथाओं में देंगे जागरूकता संदेश
इंदौर में आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत इंदौर शहर में अधिक से अधिक मतदान को लेकर शहर के रहवासी, धार्मिक, व्यवसायिक, सामाजिक, स्कूल-कॉलेज, होटल, अस्पताल, एफएम चैनल, एनजीओ, गरबा आयोजक व अन्य संगठनो के साथ सिटीबस आफिस में बैठक ली गई।
बैठक में अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, शहर के विभिन्न रहवासी संगठन, धार्मिक संगठन-धार्मिक गुरू, व्यवसायिक संगठन, होटल संगठन के पदाधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की कवायद
आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में इंदौर शहर में मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक बढाने के उददेश्य से आज शहर के रहवासी, धार्मिक, व्यवसायिक, आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत इंदौर शहर में अधिक से अधिक मतदान को लेकर शहर के रहवासी, धार्मिक, व्यवसायिक, सामाजिक, स्कूल-कॉलेज, होटल, अस्पताल, एफएम चैनल, एनजीओ, गरबा आयोजक व अन्य संगठनो के साथ सिटीबस आफिस में बैठक ली गई।-कॉलेज, सामाजिक, होटल व अन्य संगठनो के पदाधिकारियो के साथ चर्चा कर प्रतिनिधियों से मतदान प्रतिशत बढाने के लिये सुझाव भी लिये गये।
जागरूकता अभियान चलाया जाएगा
आयुक्त ने कहा कि, जिस प्रकार से स्वच्छता अभियान में नागरिको का अधिक से अधिक सहयोग रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप इंदौर स्वच्छता में नंबर वन शहर है, उसी प्रकार आगामी 17 नवम्बर को मतदान दिवस के अवसर स्वीप अभियान के माध्यम से विभिन्न जागरूकता अभियान चलाकर इंदौर शहर के मतदाता मतदान को त्यौहार की तरह मनाकर, अधिक से अधिक मतदान करे, इंदौर को मतदान प्रतिशत में भी नंबर वन बनाये, इसके संबंध में विभिन्न संगठनो के पदाधिकारियों से चर्चा की गई। उन्होने कहा कि, इंदौर शहर के जागरूक नागरिक सहयोगी है, और मतदान को लेकर भी जागरूक है। विधानसभा निर्वाचन 2023 में इंदौर शहर में अधिक से अधिक मतदान को दृष्टिगत रखते हुए, आगामी दिनों में गरबा पाण्डाल में किस प्रकार से आमजन को प्रेरित किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा करते हुए, गरबा पाण्डाल में मतदान की अपील के क्रम में हस्ताक्षर अभियान चलाने के भी सुझाव प्राप्त हुए। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों पर आने वाले नागरिको को धार्मिक स्थल पर आयोजित सत्संग व कथा में मतदान के लिये भी जागरूक किया जाएगा।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: उप निर्वाचन आयुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए जरूरी निर्देश












Click it and Unblock the Notifications